×

Chandauli: नई अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने पर भड़की महिलाएं, किया प्रदर्शन

Chandauli: चतुभुजपुर गांव के तुलसी आश्रम मार्ग पर अंग्रेजी बियर की नई अंग्रेजी की शराब की दुकान खोले जाने पर गांव की महिलाओं में बेहद आक्रोश देखने को मिला।

Ashvini Mishra
Published on: 7 April 2025 2:48 PM IST
chandauli news
X

chandauli news

Chandauli News: जनपद के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के चतुभुजपुर गांव के तुलसी आश्रम मार्ग पर नई अंग्रेजी बियर की दुकान खोले जाने के खिलाफ गांव की महिलाओं ने दुकान पर प्रदर्शन करते हुए दुकान को हटाने की मांग किया है। शराब की दुकान नहीं हटाए जाने पर आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दिया है। बता दें कि चंदौली जनपद के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के चतुभुजपुर गांव के तुलसी आश्रम मार्ग पर अंग्रेजी बियर की नई अंग्रेजी की शराब की दुकान खोले जाने पर गांव की महिलाओं में बेहद आक्रोश देखने को मिला।

महिलाओं ने शराब की दुकान पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए दुकान को हटाने की मांग किया। महिलाओं का आरोप है कि आने जाने वाली लड़कियों व महिलाओं को शराबियों के आतंक से जूझना पड़ेगा। दुकान से कुछ ही दूरी पर राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज है जहां अधिकतर लड़कियां दूर दूर से पढ़ने के लिए आती है,उनको आने-जाने में कठिनाई होगी वही आगे बाबा कालेश्वर नाथ इंटर कॉलेज है वहां भी लड़कियां पढ़ने के लिए जाती हैं। दोनों विद्यालयों के बीच में शराब की दुकान खोले जाने के कारण विशेष कर स्कूल आने जाने वाली छात्राओं तथा गांव के महिलाओं के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

महिलाओं ने चेतावनी दिया कि अगर प्रशासन ने इस दुकान को बंद नहीं किया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। जनपद में नई शराब की दुकान खोले जाने के बाद पूरे जिले में जगह-जगह महिलाओं का लगातार आंदोलन चल रहा है। शराब की दुकान से अधिकतर महिलाओं को अपने उत्पीड़न की संभावना होने के कारण उसका विरोध किया जा रहा है। इस आंदोलन में ग्राम प्रधान अरविंद यादव, सनी गुप्ता, मालती देवी, सरिता देवी, मुन्नी देवी ,रामवंती, राधिका, गीता सहित गांव की कई महिलाएं और पुरुष शामिल रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story