×

Meerut News: जयंती पर याद किए गए चौधरी अजित सिंह, हवन कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल जनपद मेरठ कार्यालय पर RLD के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की 84वें जन्मदिवस पर हवन का आयोजन किया गया।

Sushil Kumar
Published on: 12 Feb 2023 12:45 PM GMT
Chaudhary Ajit Singh remembered on his birth anniversary in Meerut, Havan performed soulful tribute
X

मेरठ: जयंती पर याद किए गए चौधरी अजित सिंह, हवन कर दीं भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Meerut News: आज यहां राष्ट्रीय लोकदल जनपद मेरठ कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की 84वें जन्मदिवस पर हवन का आयोजन किया गया। हवन के पश्चात स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करके सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौधरी अजीत सिंह जी ने अपने जीवनकाल में किसानों, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के लिए बहुत कार्य किए हैं।

चौधरी अजीत सिंह के जन्मदिवस पर वृद्ध महिलाओं को उपहार दिए गए

उन्होंने पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए तो खासतौर से अनेकों चीनी मिलों का निर्माण करके यह साबित किया कि राष्ट्रीय लोकदल ही किसानों की सच्ची हितैषी है। रालोद नेताओं के अनुसार चौधरी अजीत सिंह जी के कार्य को समस्त उत्तर प्रदेश के साथ साथ संपूर्ण भारत याद करेगा। हवन कार्यक्रम का समापन करने के पश्चात सभी राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गंगानगर स्थित वृद्धाआश्रम पहुंचे जहां उन्होंने स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह के जन्मदिवस पर वृद्ध महिलाओं को अनेकों उपहार भेंट किए।

इस मौके पर मुख्य रूप से सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर राजकुमार सांगवान, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील रोहटा, मुकेश जैन, प्रदेश अध्यक्ष (सामाजिक न्याय मंच) संगीता दोहरे, कर्नल ब्रह्मपाल तोमर प्रदेश अध्यक्ष (सैनिक प्रकोष्ठ), विनय मल्लापुर,राजेंद्र जानी, राजेंद्र चिकारा, नरेंद्र खजूरी,महानगर अध्यक्ष उज्जवल अरोड़ा, प्रताप लोईया जिला पंचायत सदस्य ,दीपक गुण जिला पंचायत सदस्य ,संजय पनवाड़ी,अजीत बना जिला पंचायत सदस्य , शहर अध्यक्ष दिलशाद सैफी, अशोक चौधरी, गौरव जिटोली, कलवा कुरेशी, सर्वेश पुंडीर जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ), रकम सिंह फौजी, अभिमन्यु ललसाना, सुबोध भदौड़ा, प्रतीक जैन, सुधीर चौधरी, मोहदम्मद अकरम, वकील सैफी, सतेंद्र, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अमेरिका में साफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी करते थे चौधरी अजीत सिंह

बता दें कि चौ. अजित सिंह का जन्म तत्कालीन मेरठ के भदौला गांव में 12 फरवरी 1939 को हुआ था, यह गांव अब बुलंदशहर जिले में है। अजित सिंह पिता चौ. चरण सिंह के बीमार होने पर अमेरिका में साफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़कर भारत लौट आए। वर्ष 1986 में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य बनकर सियासी सफर शुरू किया। इसके बाद अजित सिंह ने सियासत में पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story