×

कानपुर देहात: CDO ने शहीद स्मारक का किया दौरा, दीप जलाकर शहीदों को किया याद

1942 के 'अंग्रेजो भारत छोड़ो' आंदोलन के दौरान शहीद हुए 9 लोगों की याद में शहीद स्थल बनाया गया है। शहीद स्थल पर शासन के दिशा निर्देशों के मुताबिक कल चौरी-चौरा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।

Ashiki
Published on: 3 Feb 2021 4:04 PM GMT
कानपुर देहात: CDO ने शहीद स्मारक का किया दौरा, दीप जलाकर शहीदों को किया याद
X
कानपुर देहात: CDO ने शहीद स्मारक का किया दौरा, दीप जलाकर शहीदों को किया याद

कानपुर देहात: शासन के दिशा निर्देशो के अनुसार कल जनपद में होने वाले चौरी-चौरा महोत्सव के मद्देनजर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे ने डेरापुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सबलपुर में शहीद स्थल का भ्रमण कर महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। सबलपुर ग्राम में अंग्रेजो ने 13 भारतीयों को फांसी लगाकर शहीद कर दिया था।

ये भी पढ़ें: सहारनपुर: किसानों को मिला अधिवक्ताओं का साथ, आंदोलन में होंगे शामिल

दीप प्रज्वलित कर शहीदों को किया नमन

विकास खंड झींझक के ग्राम सबलपुर में 1942 के 'अंग्रेजो भारत छोड़ो' आंदोलन के दौरान शहीद हुए 9 लोगों की याद में शहीद स्थल बनाया गया है। शहीद स्थल पर शासन के दिशा निर्देशों के मुताबिक कल चौरी-चौरा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा शहीद स्थल पर शाम को दीप प्रज्वलित कर शहीदों को याद किया गया एवम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

ये भी पढ़ें: लखनऊ की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, Forbes की ’30 अंडर 30′ लिस्ट में शामिल

शहीदों के परिजनों को किया जायेगा सम्मानित

कल होने वाले वाले चौरी-चौरा महोत्सव में सभी शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जायेगा।कार्यक्रम स्थल पर कल सभी सरकारी योजनाओ का स्टाल लगाकर प्रचार प्रसार किया जायेगा।साथ ही कई योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को चयन पत्र भी प्रदान किया जायेगा। कल होने वाले कार्यक्रम में बच्चों द्वारा वंदे मातरम् गायन का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा साथ ही शहीदों की याद में प्रभात फेरी भी निकाली जायेगी। इस अवसर पर जिला पंचायतराज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी एवम अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: मनोज सिंह

Ashiki

Ashiki

Next Story