×

Ghaziabad News: CM योगी आदित्यनाथ के बहनोई का निधन, परिवार से जा सकते हैं मिलने

Ghaziabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहनोई राजेंद्र सिंह चौधरी (67) का बुधवार रात गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में निधन हो गया। उनको ब्रेन स्टोक आने पर 1 जनवरी को कौशांबी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Prashant Dixit
Published on: 6 Jan 2023 8:24 AM GMT
Chief Minister Yogi Adityanath
X

Chief Minister Yogi Adityanath (Social Media)

Ghaziabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहनोई राजेंद्र सिंह चौधरी (67) का बुधवार रात गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में निधन हो गया। उनको ब्रेन स्टोक आने पर 1 जनवरी को कौशांबी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके शव को गुरूवार सुबह अंतिम संस्कार के लिए नई दिल्ली स्थित निगम बोध घाट ले जाया गया है। राजेंद्र सिंह चौधरी राजनगर एक्सटेंशन की घरौंदा एमजीआई सोसायटी में परिवार के साथ रहते थे।

कल रात यशोदा अस्पताल में हुआ निधन

उनको ब्रेन स्टोक होने पर 1 जनवरी 2023 को सुबह 8:30 बजे उनको उपचार के लिए गाजियाबाद के कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस अस्पताल के पीआरओ राहुल साहनी ने बताया कि न्यूरो फिजिशियन डा सुमंतो चटर्जी और फिजिशियन डा अंशुमन त्यागी, कार्डियोलोजिस्ट डा धीरेंद्र सिघानिया के निगरानी में उपचार किया गया। बुधवार शाम 5:30 बजे ब्रेन डेड होने पर उनको अस्पताल से घर भेज दिया गया, वह घर में वेंटिलेटर पर चिकित्सकों की निगरानी में थे। रात 1:50 बजे उनका निधन हो गया।

आज गाजियाबाद पहुंच सकते सीएम योग

उनके निधन को सूचना पर जिलाधिकारी राकेश सिंह, बुलंदशहर के जिलाधिकारी सीपी सिंह, यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह, यशोदा अस्पताल के चेयरमैन पीएन आरोडा सहित अन्य लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट ले गए हैं। जहां दोपहर को उनका हिंदू धर्म के रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। जबकि सीएम योगी मुंबई में होने के कारण अंतिम संस्कार नहीं पहुंच सके। आज वह राजनगर एक्सटेंशन स्थित बहन के आवास पर संवेदना व्यक्त करने पहुंच सकते हैं।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story