×

बदायूं में पिछली सरकार पर जमकर गरजे CM YOGI, कहा- हमारी सरकार ने दंगाईयों को सही जगह पहुंचाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बदायूं जिले में हैं। यहां वो 1,328 करोड़ रुपए की 359 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

aman
By aman
Published on: 9 Nov 2021 7:48 AM GMT (Updated on: 9 Nov 2021 9:36 AM GMT)
बदायूं में पिछली सरकार पर जमकर गरजे CM YOGI, कहा- हमारी सरकार ने दंगाईयों को सही जगह पहुंचाया
X

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बदायूं जिले में हैं। यहां वो 1,328 करोड़ रुपए की 359 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित भी किया। अपने संबोधन के दौरान सीएम योगी ने प्रदेश में पिछली सरकार के मुखिया अखिलेश यादव और उनकी समाजवादी पार्टी पर जमकर हल्ला बोला।

इस दौरान सीएम योगी समाजवादी पार्टी सहित पिछली सरकारों पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा, कि पिछली सरकारें आतंकवादियों का मुकदमा वापस लेती थीं। दंगाईयों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाकर सम्मानित किया जाता था। लेकिन, हमारी सरकार में आतंकवादियों को उनके नियत स्थान पर पहुंचाने का कार्य किया गया है।

अब हर संभव मदद जल्द

अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने सूबे में उनकी सरकार की योजनाओं और जनहित कार्यों को गिनाया। कहा, कि पहले आपदा के वक्त जनहानि होती थी। कोई पूछने तक को नहीं आता था। लेकिन, प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है, स्थितियां बदल गई हैं। उनके शासनकाल में अगर कोई आपदा आई तो तत्काल सरकार और प्रशासन ने पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया कराती है।

'एंटी-रोमियो' और महिला सशक्तिकरण को आगे आए

सीएम योगी ने आगे कहा, साल 2017 में जब प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो हमने मुख्य रूप से 'एंटी-रोमियो' स्क्वायड के गठन पर बल दिया। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा पर भी काम किया। महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर आगे बढ़ते गए। हमने 1.5 लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती की, जिनमें 20 प्रतिशत को महिला सुरक्षा का काम सौंपा गया है


दिवाली से होली तक मुफ्त राशन में ये मिलेंगी

योगी आदित्यनाथ ने दिवाली के मौके पर केंद्र द्वारा दी गई मुफ्त राशन की याद भी दिलाई। उन्होंने कहा, अब राज्य सरकार दिवाली से होली तक मुफ्त राशन देगी। जिसके तहत परिवार के सदस्यों की संख्या के आधार पर 35 किलो अनाज, एक किलो दाल, एक किलो खाना पकाने का तेल और एक किलो चीनी व एक किलो नमक दिया जाएगा।

86 लाख किसानों की ऋण माफी की दिलाई याद

इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के दौरान 86 लाख किसानों की करीब 36 हजार करोड़ रुपए की कर्जमाफी दी याद भी दिलाई। साथ ही उन्होंने, पशु तस्करी पर नियंत्रण और पूरी तरह से प्रतिबंधित की भी चर्चा की। योगी बोले, हमने प्रदेश भर में चल रहे अवैध बूचड़खानों को भी बंद किया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story