×

मुख्यमंत्री योगी आज वृंदावन में, बढ़ाई गई सुरक्षा, दौरे पर संतों ने जताई खुशी

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर संतो महंतो में खुशी की लहर है कि उनके बीच एक बड़ी पीठ के महंत और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से उनका मान सम्मान बढ़ता है।

Dharmendra kumar
Published on: 13 Feb 2021 9:36 PM GMT
मुख्यमंत्री योगी आज वृंदावन में, बढ़ाई गई सुरक्षा, दौरे पर संतों ने जताई खुशी
X
मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए खुद प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सभी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।

मथुरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कान्हा की नगरी वृन्दावन धाम के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए खुद प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सभी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व ऊर्जा मंत्री ने कुम्भ पूर्व वैष्णव बैठक स्थल, यमुना व घाट व आरती स्थल का दौरा किया।

ऊर्जा मंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा

इस दौरान मंत्री के साथ उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के नागेंद्र प्रताप भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान इस्कॉन के अनुयायी आरती घाट पर आरती करते दिखाई दिए तो वहीं मीडिया से बातचीत में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारी सरकार को यहां कुंभ के आयोजन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है यह सब राधे जी की कृपा है, भगवान कृष्ण की कृपा है कि हम सब लोग इस आयोजन में शामिल हो रहे है। यह आयोजन बहुत अच्छा हो इको फ्रेंडली हो ओर सफल आयोजन हो ऐसी हम ईश्वर से कामना करते हैं।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Video-2021-02-13-at-08.15.40.mp4"][/video]

संतो में खुशी की लहर

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर संतो महंतो में खुशी की लहर है कि उनके बीच एक बड़ी पीठ के महंत और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से उनका मान सम्मान बढ़ता है। पहले की सरकारों में कभी ऐसा देखने को नहीं मिला। अब कुम्भ भी हो रहे हैं और भव्यता व दिव्यता भी दिख रही है। संतो ने बताया कि पिछले कुम्भ में 2 करोड़ सरकार की ओर से खर्च किये गए थे लेकिन इस बार 30 करोड़ योगी सरकार ने कुम्भ पर खर्च किये हैं जो मुख्यमंत्री के सनातनी होने का प्रमाण है।

ये भी पढ़ें...औरैया: वृद्धाश्रम पहुंचे DM, कहा- बुजुर्गों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य

एक तरफ मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर संत खुश है तो वही मुख्यमंत्री को यमुना पूजन इस्कॉन के लोगों द्वारा कराए जाने से स्थानीय संतो ने आक्रोश जताया है और संतो ने कहा कि वैष्णवों का कुम्भ है। देश विदेश से यहां वैष्णव सम्प्रदाय के संत महंत महामंडलेश्वर आ रहे हैं। उसके वावजूद भी प्रसाशन इस्कॉन के लोगों से मुख्यमंत्री को पूजन कराएंगे यह बड़े दुख का विषय है।

ये भी पढ़ें...औरैया: वृद्धाश्रम पहुंचे DM, कहा- बुजुर्गों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story