×

Lucknow University: मुख्य सचिव डीएस मिश्रा और LU वीसी आलोक राय की मुलाकात, राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर हुई चर्चा

Lucknow University: मुख्य सचिव ने मुलाकात की जानकारी देते हुए लिखा, आज लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आलोक राय से उनके निवास पर भेंट कर अत्यन्त प्रसन्नता हुई।

Krishna Chaudhary
Published on: 13 March 2023 12:09 PM GMT (Updated on: 13 March 2023 12:16 PM GMT)
Lucknow University: मुख्य सचिव डीएस मिश्रा और LU वीसी आलोक राय की मुलाकात, राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर हुई चर्चा
X

Lucknow University: रविवार को प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आलोक राय से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी दोनों लोगों ने ट्वीट करके दी। मुख्य सचिव ने मुलाकात की जानकारी देते हुए लिखा, आज लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आलोक राय से उनके निवास पर भेंट कर अत्यन्त प्रसन्नता हुई।

इस अवसर पर उनसे लखनऊ विश्वविद्यालय में संचालित हो रहीं विभिन्न गतिविधियों एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश में उच्च शिक्षा की स्थिति पर भी विचार-विमर्श हुआ। दोनों लोगों के बीच अमृत काल के दौरान राष्ट्र निर्माण में एलयू की भूमिका पर भी चर्चा की। मिश्रा ने कुलपति राय द्वारा विश्वविद्यालय में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें शुभकानाएं भी दीं।

मुख्य सचिव ने एलयू की तारीफ में कही ये बात

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने लखनऊ यूनिवर्सिटी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, लखनऊ विश्वविद्यालय का 100 वर्षों से अधिक का उल्लेखनीय इतिहास रहा है। इसे NAAC मूल्यांकन में A++ ग्रेडिंग का गौरव भी प्राप्त है। यहाँ से निकले कई विद्वान, वैज्ञानिक व प्रतिष्ठित व्यक्तित्व वाले महानुभाव आज राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

कुलपति आलोक राय ने मुख्य सचिव का जताया आभार

अपने निवास स्थान पर आने के लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. आलोक राय ने मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का आभार जताया। उन्होंने मिश्रा के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, विश्वविद्यालय में नए किए जा सकने वाले आपके सुझाव निश्चय ही विश्वविद्यालय को नए सोपान गढ़ने में लाभकारी होंगे। आवास पर आगमन के लिए आपका आभार।

बता दें कि रविवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने जी20 पर एक पुस्तक का विमोचन किया। इसका संपादन यूनिवर्सिटी के इकोनॉमिक्स विभाग के एचओडी प्रो. मनोज कुमार अग्रवाल ने किया है। इस किताब में महिला सशक्तीकरण, पर्यावरणीय विकास, ऊर्जा संरक्षण व विकास व समावेशी विकास समेत अन्य विषयों पर बात की गई है।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story