×

आलोक टंडन ने कहा- नोएडा में 2018 तक दोड़ेगी पहली चाइनीज मेट्रो

नोएडा-ग्रेटरनोएडा मेट्रो रूट पर चलने के लिए मेट्रो कोच चाइना के नानजिंग से चल चुके है। दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में यह कोच भारत पहुंच जाएंगे। कोच भारत के गुजरात के डिपो पर उतरेंगे। यहां से कोच ग्रेटरनोएडा में बने यार्ड में पहुंचा दिए जाएंगे।

priyankajoshi
Published on: 2 Nov 2017 6:57 PM IST
आलोक टंडन ने कहा- नोएडा में 2018 तक दोड़ेगी पहली चाइनीज मेट्रो
X

नोएडा: नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो रूट पर चलने के लिए मेट्रो कोच चाइना के नानजिंग से चल चुके है। दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में यह कोच भारत पहुंच जाएंगे। कोच भारत के गुजरात के डिपो पर उतरेंगे। यहां से कोच ग्रेटरनोएडा में बने यार्ड में पहुंचा दिए जाएंगे।

अप्रैल-2018 में इस ट्रेक पर पहली मेट्रो चलनी शुरु हो जाएगी। यह जानकारी नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन के निदेशक आलोक टंडन ने दी।

नानजिंग से भारत के लिए रवाना

नोएडा से ग्रेटरनोएडा मेट्रो ट्रेक का निर्माण 29.707 किलोमीटर में किया जा रहा है। पूरा ट्रेक एलिवेटड है। इसके निर्माण में करीब 5,500 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। इस दूरी को 22 स्टेशन कवर करेंगे। यहा पीक आवर में करीब 65 हजार मुसाफिर मेट्रो से सफर करेंगे। ट्रेक पर चलने वाले कोच के निर्माण के लिए चाइना की एक कंपनी को आर्डर दिए गए थे। ऐसे में पहली ट्रेन गुरुवार को चाइना के नानजिंग से भारत के लिए रवाना कर दी गई है। यह ट्रेन डेढ़ महीने का सफर तय कर गुजरात पहुंचेगी। जिसके बाद इसे सड़क मार्ग से नोएडा पहुंचाया जाएगा। गुजरात के डिपो से नोएडा लाने के तैयारी पूरी की जा चुकी है।

बताते दें कि हाल ही में मेट्रो के कोच मुबंई के एक पोर्ट पर फंस गए थे। यहां कोच को छुड़ाने के लिए 100 करोड़ रुपए की राशि दी जानी थी। जिसमें नोएडा प्राधिकरण को 70 करोड़ और ग्रेटरनोएडा को 30 करोड़ देने थे। काफी दिनों तक कोच फंसे रहने के बाद अंत में दोनों ही प्राधिकरण ने रकम जमा की। जिसके बाद कोच नोएडा के लिए रवाना किए गए।

अप्रैल-2018 में चलेगी पहली मेट्रो ट्रेन

शहर में अभी तक डीएमआरसी द्वारा मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। चाइना से पहली मेट्रो भारत के रवाना एनएमआरसी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। 29.7 किलोमीटर लंबे ट्रेक पर अप्रैल -2018 में मेट्रो का संचालन किया जाएगा। वर्तमान में यह बताया गया कि बायाडक्ट निर्माण का कार्य लगभग 80 प्रतिशत और स्टेशन निर्माण का सिविल कार्य 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है। डिपो निर्माण का कार्य पूरा किया जा चुका है। पटरियां बिछाने का कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति 52 प्रतिशत तथा परियोजना की वित्तीय प्रगति 48 प्रतिशत है।



priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story