×

Chitrakoot: जलशक्ति मंत्री धारकुंडी आश्रम में बोले, पाठा की जल्द हल होगी पेयजल समस्या

Chitrakoot: जलशक्ति मंत्री ने देर रात पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद सिंह पटेल के साथ धारकुंडी आश्रम पहुंचे।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 30 April 2022 4:40 AM GMT (Updated on: 30 April 2022 5:58 AM GMT)
Jal Shakti Minister in Dharkundi
X

जलशक्ति मंत्री धारकुंडी आश्रम में

Chitrakoot: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के शुक्रवार की देर शाम धर्मनगरी पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिले की सीमा रसिन मोड़ पर स्वागत किया। जलशक्ति मंत्री पदाधिकारियों से मुलाकात करते हुए व्यक्ति कार्यक्रम बताकर सीधे पाठा क्षेत्र में सीमा से सटे एमपी के प्रमुख धार्मिक स्थल धारकुंडी आश्रम पहुंचे। उन्होंने वहीं पर रात्रि विश्राम किया।

जलशक्ति मंत्री ने देर रात पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद सिंह पटेल के साथ धारकुंडी आश्रम पहुंचे और साधू-संतों के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार को सुबह वह आश्रम की गौशाला में पहुंचकर गायों को गुड़ खिलाया। गौशाला की व्यवस्थाएं देखी। आश्रम के रामायणी महाराज, संजय महाराज व बुटानी बाबा उनके साथ मौजूद रहे।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जलशक्ति मंत्री ने परमहंस महाराज का आशीर्वाद लिया। इसी दौरान पाठा क्षेत्र के करीब एक दर्जन ग्राम प्रधान कुछ ग्रामीणों के साथ आश्रम पहुंच गए और जलशक्ति मंत्री से मुलाकात की। प्रधानों ने पाठा में पेयजल संकट से जलशक्ति मंत्री को अवगत कराया।

जलशक्ति मंत्री ने जलजीवन मिशन योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों की जानकारी भी ली। इसके बाद जलशक्ति मंत्री ने साधू-संतों के साथ आश्रम में जलपान किया। फिर मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए निकले।


रास्ते में उन्होंने पाठा के गांवों में पेयजल संकट को देखा व ग्रामीणों को भरोसा दिया कि जल जीवन मिशन के तहत अब हर घर में टोंटी से जल्द ही पीने के लिए पानी मिलेगा। धारकुंडी आश्रम के संजय महाराज ने जलशक्ति मंत्री को अवगत कराया कि आश्रम का यूपी से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बन चुका है। पाठा क्षेत्र में अभी और भी संपर्क मार्ग बनाए जाने की आवश्यकता है।

कई जगह नालों में रपटा निर्माण अगर करा दिया जाए तो बरसात के दिनों में आवागमन की समस्या हल होगी। इसके साथ ही इस इलाके में जलक्रांति लाना जरुरी है। ताकि पाठा में पेयजल समस्या हल हो सके।

सदर सीट को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने किया मंथन

धारकुंडी आश्रम में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने करीब एक दर्जन लोगों से अलग-अलग मुलाकात कर जिले की राजनीतिक स्थिति को लेकर जानकारी ली।

बताते हैं कि चित्रकूट सदर सीट से पार्टी को मिली पराजय की वजह क्या रही, कहां पर चूक हुई और इसमें पार्टी पदाधिकारियों के सहयोग आदि को लेकर मंथन किया। सूत्रों की मानें तो चित्रकूट सदर के साथ ही जिले की दोनों विधानसभाओं में भाजपा के पिछले व हाल ही में हुए विस चुनाव के दौरान हुए मतदान के दौरान बूथवार पार्टी को मिले मत के संबंध में भी नजर डाली जा रही है।


मानिकपुर के बरदहा बांध का किया निरिक्षण

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जिला मुख्यालय पहुंचने से पहले मानिकपुर के बरदहा बांध का निरिक्षण किया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बांध के मरम्मतीकरण के निर्देश दिए।साथ ही बरदहा नदी में जल संचय को भी एक कार्य योजना बनाने के लिए कहा।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story