×

Chitrakoot: घर से अगवा कर दलित किशोरी के साथ गैंगरेप, बेहोशी हालत में फेंककर भागे बदमाश

Chitrakoot News Today: कोतवाली अंतर्गत एक गांव में बीते गुरुवार की आधी रात सोते समय किशोरी को अगवा करने के बाद चार-पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 16 Sep 2022 4:38 PM GMT
Chitrakoot News
X

Chitrakoot News (image social media)

Chitrakoot News Today: कोतवाली अंतर्गत एक गांव में बीते गुरुवार की आधी रात सोते समय किशोरी को अगवा करने के बाद चार-पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद उसे रामघाट के पास बेहोशी की हालत में छोंडकर आरोपित भाग निकले। बेहोशी की हालत में किशोरी को बरामद करने के बाद पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीया किशोरी गुरुवार की आधी रात को गायब हुई थी।

नींद खुलने पर परिजनों को किशोरी नजर नहीं आई तो खोजबीन शुरु की। इसके साथ ही पुलिस को अवगत कराया। शुक्रवार को अपरान्ह करीब चार बजे किशोरी रामघाट के पास बेहोशी हालत में पुलिस को मिली। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी 13 वर्षीया पुत्री गुरुवार की रात करीब दो बजे घर के अंदर बरामदे में सो रही थी। तभी गांव का ही शिवा निषाद व तीन-चार अज्ञात लोग मकान की बाउंड्री फांदकर अंदर घुस आए और उसकी बेटी को सोते समय केमिकल सुंघा दिया। जबरन उसे उठाकर चार पहिया वाहन में बैठाकर ले गए।

सभी ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। बताया कि उसकी बेटी को धमका रहे थे कि अगर किसी से बताया तो तुझे माता-पिता समेत जान से मार देंगे। उसकी पुत्री को लहुलुहान हालत में चित्रकूट में एक महाविद्यालय के पास छोंडकर भाग गए। लोगों से जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचा तो बेहोशी की हालत में बेटी पड़ी मिली।

सीओ सिटी हर्ष पांडेय का कहना है कि पिता की तहरीर पर एक नामजद व तीन-चार अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला पंजीकृत किया गया है। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि किशोरी के गायब होने की सूचना मिलने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पूछताछ के दौरान पता चला है। कि किशोरी को एक लड़का राजापुर ले गया था। फिर रामघाट में छोंड दिया है। मामले की जांच कर साक्ष्य जुटाए जा रहे है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story