×

Chitrakoot Nagar Nikay Chunav 2022: पिछली बार सामान्य का रहा दबदबा, अबकी मैदान से बाहर

Chitrakoot Nagar Nikay Chunav 2022: जिले की चारो निकायों में अध्यक्ष पर आरक्षित होने से सामान्य वर्ग को तगड़ा झटका लगा है। इस बार चुनावी मैदान से फिलहाल बाहर हो गए है।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 5 Dec 2022 2:41 PM GMT
Chitrakoot Municipal Elections 2022
X

Chitrakoot Municipal Elections 2022 (Photo - Social Media)

Chitrakoot Nagar Nikay Chunav 2022: इंतजार की घडियां खत्म हो गई। शासन ने निकायों में अध्यक्ष पद पर भी आरक्षण निर्धारित कर दिया है। इस बार जिले की चारो निकायों में अध्यक्ष पर आरक्षित होने से सामान्य वर्ग को तगड़ा झटका लगा है। जबकि पिछली बार कर्वी, मानिकपुर व राजापुर में सीटें अनारक्षित होने पर सामान्य वर्ग ने ही कामयाबी हासिल की थी। कर्वी के अलावा दो जगह निर्दलीयों ने कब्जा जमाया था।

नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रत्येक निकाय से सामान्य वर्ग के ही करीब एक-एक दर्जन संभावित दावेदार नजर आ रहे थे। यह पिछले करीब एक-दो साल से तैयारियां भी कर रहे थे। लेकिन इस बार सभी निकायों में चेयरमैन की सीट आरक्षित होने से सामान्य वर्ग के दावेदार चुनावी मैदान से फिलहाल बाहर हो गए है। यह दावेदार चुनावी जंग में कूदने से पहले ही चारो खाने चित्त हो गए। पिछली बार नगर पालिका कर्वी से नरेन्द्र गुप्ता सपा से चुनाव जीते थे। जबकि मानिकपुर से विनोद द्विवेदी व राजापुर से आदर्श मनोज द्विवेदी ने निर्दलीय के तौर पर कामयाबी हासिल की थी। भाजपा का खाता भी नहीं खुला था। हालांकि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद यह तीनों भगवामय हो गए।

चुनाव में सामान्य वर्ग होगा निर्णायक

जिले की चारो निकायों में सीटें आरक्षित होने के बाद अब सियासी समीकरण बदल गए है। इस बार सामान्य वर्ग निर्णायक साबित होगा। वैसे सामान्य वर्ग के दावेदार भले ही चुनावी मैदान से बाहर हो गए है, लेकिन अब आरक्षण आने के बाद वह अपने नजदीकी दावेदार तलाश करने में जुट गए है। वह किसी भी तरह से निकायों में अपनी हनक बनाने के प्रयास में है।

आधी आबादी का अबकी होगा दबदबा

धर्मनगरी चित्रकूट की निकायों में इस बार आधी आबादी का दबदबा रहेगा। क्योंकि मुख्यालय कर्वी, मानिकपुर व राजापुर में महिलाओं के लिए सीट आरक्षित है। पिछली बार जिले से केवल एक ही महिला राजापुर से चेयरमैन बनी है। लेकिन इस बार तीन महिलाएं चेयरमैन की सीट पर विराजमान होंगी।

पहली बार मऊ में पिछड़ा वर्ग का बनेगा चेयरमैन

जिले की मऊ में शासन ने पंचायत चुनाव के पहले ही मऊ को नगर पंचायत का दर्जा दिया था। इसके पहले यहां पर पंचायत चुनाव होते रहे है। जिसमें ग्राम प्रधान का चयन लोग करते रहे है। पहली बार यहां पर नगर निकाय का चुनाव हो रहा है। जिसमें अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। फलस्वरूप मऊ का पहला चेयरमैन पिछड़ा वर्ग से चुना जाएगा। वहीं दूसरी ओर सीट आरक्षित होने के बाद खासकर चुनावी तैयारी कर रहे सामान्य वर्ग के संभावित दावेदारों को झटका लगा है।

नगर निकायों में आरक्षण की स्थिति

  • नगर पालिका परिषद कर्वी- पिछड़ी जाति महिला
  • नगर पंचायत मानिकपुर- अनुसूचित जाति महिला
  • नगर पंचायत राजापुर- अनुसूचित जाति महिला
  • नगर पंचायत मऊ- अन्य पिछड़ा वर्ग
Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story