×

Chitrakoot: डीएम और एसपी के निर्देश पर यमुना नदी में चलाया तलाशी अभियान, लापता लोगों की खोज जारी

Chitrakoot: शुक्रवार को जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा की देखरेख में यमुना नदी में भी लापता लोगों के लिए गोताखोरों की टीमें लगाकर खोज कराई गई।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 12 Aug 2022 6:00 PM GMT
Chitrakoot News In Hindi
X

यमुना नदी पर चलाया तलाशी अभियान

Chitrakoot: बांदा के मार्का में हुई नाव दुर्घटना के बाद शुक्रवार को जिलाधिकारी अभिषेक आनंद (District Magistrate Abhishek Anand) व पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा (Superintendent of Police Atul Sharma) की देखरेख में यमुना नदी में भी लापता लोगों के लिए गोताखोरों की टीमें लगाकर खोज कराई गई। देर शाम पुलिस अधीक्षक महेवा घाट पहुंचे। उधर, मौके पर चलती कुछ नावों का संचालन भी प्रशासन ने बंद करा दिया।

यमुना नदी में तेज बहाव में नाव पलटने से हुई थी कई लोगों की मौत

बांदा जिले के तहसील बबेरू के मरका थानातर्गत यमुना नदी में तेज बहाव में नाव पलटने से कई लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग लापता हो गए थे। इनमें कई महिलाएं ऐसी थीं, जो त्योहार में राखी बांधने जा रही थीं। ऐसे में शुक्रवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तिरहार क्षेत्र कई गांव में भी लापता लोगों का पता लगाने के लिए गोताखोर लगाए।


गोताखोरों व मल्लाहों, निषादों के साथ कराई तलाशी

जिलाधिकारी के निर्देश पर राजापुर उप जिलाधिकारी प्रमोद कु11 साथ तलाशी कराई। प्रभारी निरीक्षक राजापुर दीपेंद्र सिंह भी एसआई कन्हैयालाल पांडेय ने तिरहार क्षेत्र के यमुना किनारे बसे गांवों में खोजबीन कराई।

बांदा में हुई दुर्घटना के बाद प्रशासन सख्त, अवैध रूप से चल रही नावों का संचालन रुकवाया

Mau: मऊ यमुना नदी के कई घाटों पर अवैध रूप से चल रही नावों की सूचना पर प्रशासन सतर्क हो गया। मऊ एसडीएम नवदीप शुक्ला (Mau SDM Navdeep Shukla) के निर्देश पर पहुंचे, नायब तहसीलदार ने नावों का संचालन रुकवाया। बांदा में हुई भीषण नाव दुर्घटना के बाद से जिले में भी प्रशासन ने अवैध रूप से बिना सुरक्षा के चलाई जा रही नावों के संचालन को लेकर सख्ती दिखाई है।


इन घाटों पर बिना किसी सुरक्षा के नावें चलाने की मिली थी सूचना

प्रशासन को सूचना मिली थी कि मऊ तहसील के बियावल व महिला घाटों पर बिना किसी सुरक्षा के नावें चलाई जा रही हैं। नावों में संख्या से ज्यादा लोगों को बिठाकर पार कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर एसडीएम नवदीप शुक्ला ने इसका तुरंत संज्ञान लिया और मौके पर नायब तहसीलदार घासीराम को भेजा गया। वहां पर कुछ नावें चलती पाई गईं। इनमें सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में नावों का संचालन बंद कराया गया। उधर, एसडीएम ने संबंधित ठेकेदार को तलब किया और ऐसा न करने का सख्ती से निर्देश दिए।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story