×

Chitrakoot News: मनमानी किराया वसूलने पर 29 ई-रिक्शा और छह टेंपो सीज

Chitrakoot News: भीषड़ सड़क हादसे के बाद चित्रकूट पुलिस ने ऑटो और टेंपो को चलने से रोक दिया है। इसके चलते ई-रिक्शा वालों ने मनमानी किराया लेना शुरु कर दिया है।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 6 April 2024 12:02 PM GMT (Updated on: 6 April 2024 12:17 PM GMT)
पुलिस ने 29 ई-रिक्शा और छह टेंपो सीज किया।
X

पुलिस ने 29 ई-रिक्शा और छह टेंपो सीज किया। (Pic: Newstrack)

Chitrakoot News: सड़क हादसे में सात लोगों की मौत के बाद से पुलिस की सख्ती के बाद से मुसाफिरों की परेशानियां बढ गई है। हादसे के बाद पुलिस ने आटो-टेंपो की जांच का अभियान चला रखा है। जिससे मुख्यालय में लगातार चार दिनों सडकों पर आटो-टेंपो नजर नहीं आ रहे हैं। आटो-टेंपो के नदारद रहने से ई-रिक्शा वाले मनमाने तरीके से किराया वसूल रहे हैं। जिससे हर समय ई-रिक्शा चालकों व मुसाफिरों से नोंकझोंक हो रही है।

सड़क दुर्घटना के बाद सख्त पुलिस

शनिवार को प्रभारी डीएम के निर्देश पर एआरटीओ विवेक शुक्ला, पीटीओ संतोष तिवारी व यातायात प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने अभियान चलाया। जिसमें मनमानी तौर पर किराया वसूलने, बिना कागज संचालित हो रहे 29 ई-रिक्शा व छह टेंपो को पकड़कर सीज किया है। इनके पकड़े जाने के साथ ही ज्यादातर ई-रिक्शा संचालक भाग निकले। बीते दिनों हाईवे अमानुपर के पास डंपर से आटों की भिडंत से सात लोगों की मौत हो गई थी। घटना के दूसरे दिन की सुबह से पुलिस ने आटो-टेंपो की जांच का सघन अभियान छेड़ दिया। ऐसे में बडे़ पैमाने पर आटो-टेंपो पकड़कर खड़े कराए गए। पुलिस के अभियान चलाने पर बचे आटो-टेंपो भूमिगत कर दिए गए। ऐसे में लगातार चार दिनो से पुलिस के अभियान चलाने से मुख्यालय के सडकों से आटो-टेंपो गायब हो गए।


मनमाने तरीके से किराया लेने पर हुई कार्रवाई

आटो-टेंपो के न चलने से मुसाफिरों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। आटो-टेंपो बंद होने से अब ई-रिक्शा चालक मुसाफिरों की मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाने तरीके से किराया वसूल कर रहे हैं। मनमाने तरीके से किराया वसूल करने पर यात्रियों व ई-रिक्शा चालकों के बीच दिन भर नोंकझोंक हो रही है। हालात ऐसे हो गए कि कर्वी रेलवे स्टेशन से रामघाट तक का 80 रुपये व जानकीकुंड अस्पताल के लिए ई-रिक्शा चालक प्रति सवारी 100 रूपये तक वसूल रहे हैं। शुक्रवार को सुबह मऊरानीपुर के सुरेश, शामली, रचना, बांदा से विनोद, अरुण, कमलेश आदि को रेलवे स्टेशन कर्वी से चित्रकूट जाना था। किराए को लेकर ई-रिक्शा चालकों से नोकझोक होने पर डायल 112 से शिकायत भी की गई। इसी के बाद पुलिस ने ज्यादा किराया लेने वाले ई-रिक्शा को सीज किया है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story