×

Lok Sabha Election 2024: 'चुनाव में कामयाबी हासिल करने को तन्मयता से जुटें पार्टी कार्यकर्ता'

Lok Sabha Election 2024: भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया ने कहा कि सरकार ने धर्मनगरी का विकास अयोध्या, काशी, मथुरा की तरह किया है। फोरलेन से लेकर एयरपोर्ट व डिफेंस कारिडोर की सौगात मिली है।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 13 April 2024 6:58 AM GMT (Updated on: 13 April 2024 7:21 AM GMT)
Lok Sabha Election 2024
X

कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि बैठक में बीजेपी नेता (Newstrack)

Chitrakoot News: भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव में कामयाबी हासिल करने के लिए सभी को तन्मयता से जुटने पर जोर दिया। कहा कि सरकार ने जनहित में बहुत काम किए है। लोगों के बीच जाने की जरुरत है। पदाधिकारियों को नसीहत दिया कि वह कार्यकर्ताओं से संपर्क कर काम करें। चुनाव में विजय हासिल कर केन्द्र में सरकार बनाना है।

प्रदेश सह प्रभारी का लोकसभा चुनाव को देखते हुए शुक्रवार की शाम धर्मनगरी में आगमन हुआ है। शनिवार को सुबह उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ के भगवान कामदनाथ दरबार पहुंचे। दर्शन कर पूजन-अर्चन किया और परिक्रमा लगाई। बरहा हनुमान मंदिर के पास एक देवी मंदिर में उन्होंने नवरात्र को देखते हुए नौ कन्याओं का पूजन भी किया। इसके बाद एक होटल में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी समीक्षा की। कहा कि पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करें। सभी कार्यकर्ता सरकार की संचालित होने वाली योजनाओं की जानकारी घर-घर जाकर दें।


भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया ने कहा कि सरकार ने धर्मनगरी का विकास अयोध्या, काशी, मथुरा की तरह किया है। फोरलेन से लेकर एयरपोर्ट व डिफेंस कारिडोर की सौगात मिली है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे निर्माण से यहां पर विकास की गति और तेज हो रही है। प्रदेश सह प्रभारी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों व कुछ कार्यकर्ताओं से बैठक के बाद अकेले में मुलाकात कर चुनाव संबंध में फीडबैक लिया।


इसके बाद पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने लोकसभा सह प्रभारी जी को राम दरबार का प्रतीक चिन्ह दे कर अंग वस्त्र दिया। इस मौके पर लोकसभा प्रभारी बृजकिशोर गुप्ता, जिला प्रभारी अनिल यादव, जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, अश्विनी अवस्थी, ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्र ,चेयर मैन नरेंद्र गुप्ता, जयप्रकाश पांडे आदि मौजूद रहे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story