Chitrakoot News: स्वतंत्र देव सिंह ने किया वृक्षारोपण का शुभारंभ, लगाए गए 74 लाख से ज्यादा पौधे

Chitrakoot News: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री ने जल संचय पौधरोपण अभियान चलाया। इस वर्ष पूरे प्रदेश में 36 करोड़ 50 लाख पौधरोपण का लक्ष्य है।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 20 July 2024 3:14 PM GMT
Chitrakoot News
X

मंत्री ने किया पौधारोपण। (Pic: Newstrack)

Chitrakoot News: प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बतौर मुख्य आतिथ्य में विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी, बांदा कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी, डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी अरुण कुमार सिंह, सीडीओ अमृतपाल कौर, जिपं अध्यक्ष अशोक जाटव, जिपं अध्यक्ष बांदा सुनील सिंह पटेल, अध्यक्ष क्वापरेटिव बैंक पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष लव कुश चतुर्वेदी, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, भैरों प्रसाद मिश्रा, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की मौजूदगी में मानिकपुर के हनुवा वन खंड रैपुरा रेंज पर पौधरोपण जन अभियान में हरिशंकरी का पौध रोपण कर शुभारंभ किया गया।

74 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री ने जल संचय पौधरोपण अभियान चलाया। इस वर्ष पूरे प्रदेश में 36 करोड़ 50 लाख पौधरोपण का लक्ष्य है। जनपद में 74 लाख 12 हजार 671 पौधों का रोपण किया जा रहा है। पहले गांव में नीम, बरगद, पीपल, पाकड़ के पेड़ के नीचे दोपहर के समय बुजुर्ग बैठते थे तो वह स्वस्थ रहते थे। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने पौधरोपण अभियान चलाकर देश व प्रदेश को हरा-भरा कर रहे हैं। जो पेड़ लगा रहे हैं तो प्रतिदिन उसके पास पांच मिनट के लिए अवश्य जाएं। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी केशव, छक्की लाल, धानू, कमलेश, सुधा, किसान सम्मान निधि के लाभार्थी कैलाश नाथ, मुन्नीलाल, लक्ष्मण प्रसाद, आंगनबाड़ी कार्यकत्री लक्ष्मी, चंदा, आरती, छात्र-छात्राओं में राजेश, सनी, प्रमोद कुमार, कुपोषित बच्चे सोमराज, हंस, कृष्ण कुमार, ज्योति को फलदार व सहजन पौधों का वितरण व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


अमृत सरोवरों पर करें अधिक से अधिक पौधरोपण

वन विभाग, डीएम, एसपी व सीडीओ से कहा कि अमृत सरोवरों पर अधिक से अधिक पौधरोपण कराएं। विधायक ने कहा कि दो वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री ने मटदर वन ब्लाक में पौधरोपण किया था। उस वन ब्लाक में जो पेड़ सूख गए हैं उनकी जगह वन विभाग दूसरे पेड़ लगाए। कमिश्नर ने कहा कि चित्रकूट में लगभग 74 लाख पौधारोपण का लक्ष्य है। पर्यावरण को संतुलन बनाए रखने में पौधरोपण जरूरी है। प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम का नारा दिया है। जल जीवन मिशन में पूरे मंडल पर कार्य तेजी से चल रहा है। इस मौके पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अशोक कुमार, डीएफओ नरेंद्र कुमार सिंह, एडीएम राजस्व उमेश चंद्र निगम, मानिकपुर एसडीएम पंकज वर्मा, सीओ मऊ जयकरन सिंह, सीएमओ डा भूपेश द्विवेदी, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, डीसी एनआरएलएम ओम प्रकाश मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आभा सिंह, उप निदेशक कृषि राजकुमार आदि मौजूद रहे।


लोढ़वारा के कालेश्वर वन ब्लाक में रोपित किए 500 पौधे

बांदा कमिश्नर व नोडल अधिकारी पौधरोपण बालकृष्ण त्रिपाठी ने गांव लोढ़वारा में डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी अरुण कुमार सिंह व सीडीओ अमृतपाल कौर की मौजूदगी में श्रीराम ग्राम वन पौधरोपण को शुभारंभ पर पौधरोपण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बीते वर्ष में लोढ़वारा में कालेश्वर नाथ वन ब्लाक में किए गए पौधरोपण का निरीक्षण किया। जहां पर हरा भरा पाए जाने पर डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह व प्रधान शकुंतला देवी को बधाई देते हुए कहा कि इस वर्ष के जो भी पौधे लगाए गए हैं। वह भी इसी तरह हरे भरे रहें। डीसी मनरेगा ने बताया कि इस वन ब्लाक में 500 पौधे रोपित किए गए हैं। इसके अलावा पौधों का नवग्रह भी बनाया गया है। इसके पूर्व कमिश्नर ने नगर पालिका की ओर से शहर के अटल पार्क में हरिशंकरी का पौधा रोपित किया। इस मौके पर अध्यक्ष नगर पालिका नरेंद्र गुप्ता, अधिशाषी अधिकारी लालजी यादव आदि मौजूद रहे।


लोंग फायरिंग बट की भूमि पर एसपी ने लगाया बरगद का पौधा

एसपी अरुण कुमार सिंह ने कोलगदहिया मरजादपुर में लोन्ग फायरिंग बट के लिए आवंटित भूमि में बरगद का पौधा लगाया। इस दौरान एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, राजापुर सीओ निष्ठा उपाध्याय, सीओ सिटी राजकमल, मऊ सीओ जयकरन सिंह समेत 50 पुलिस कर्मियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण जागरुकता का संदेश दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने पुलिस कार्यालय में पौधरोपण कर पर्यावरण जागरुकता का संदेश दिया।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story