Chitrakoot: सीएम मोहन सिंह यादव बोले: अयोध्या की तरह चित्रकूट का होगा विकास, नहीं होने देंगे कोई कमी

Chitrakoot News: ग्रामोदय विश्वविद्यालय सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में श्रीराम पथगमन न्यास की पहली बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मनगरी चित्रकूट सहित राम वन पथ गमन मार्ग के सभी प्रमुख स्थलों का विकास किया जाएगा।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 16 Jan 2024 3:05 PM GMT
Chitrakoot News
X

Chitrakoot News (Pic:Newstrack)

Chitrakoot News: यूपी के बाद अब एमपी में भी प्रभु श्रीराम के वनगमन मार्ग निर्माण पर तेजी आती दिख रही है। इसके लिए एमपी के सीएम डा मोहन सिंह यादव ने मंगलवार को कई मंत्रियों और उच्चाधिकारियों समेत संबंधित संभागों के कमिश्नर व कलेक्टरों के साथ धर्मनगरी चित्रकूट में बैठक रोडमैप तैयार किया। एमपी क्षेत्र में राम वनगमन मार्ग का निर्माण चित्रकूट से अमरकंटक तक होगा। इसी बीच चिन्हित सभी 23 धार्मिक स्थलों को विकसित किया जाएगा।

23 स्थलों को विकसित करेगी एमपी सरकार

ग्रामोदय विश्वविद्यालय सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में श्रीराम पथगमन न्यास की पहली बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मनगरी चित्रकूट सहित राम वन पथ गमन मार्ग के सभी प्रमुख स्थलों का विकास किया जाएगा। इसके लिए पूरी कार्ययोजना बनाकर उसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इसमें अधोसंरचना विकास के कार्यों के साथ-साथ धार्मिक चेतना, आध्यात्मिक विकास और राम कथा से जुड़े आयामों को भी शामिल करने पर मुख्यमंत्री ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि चित्रकूट का अयोध्या की तरह विकास कर इसे भगवान राम के जीवन से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल बनाया जाएगा।


विद्वानों के परामर्श से राम वन पथ गमन के प्रमुख स्थल विकसित किए जाएंगे। कहा कि चित्रकूट में दीवाली तथा अमावस्या मेले में रामकथा व राम के जीवन से जुड़ी प्रदर्शनी, राम वन पथ गमन से जुड़ी जानकारियां प्रदर्शित कराएं। बैठक में चित्रकूट क्षेत्र के विकास को लेकर सड़कों के साथ-साथ धार्मिक स्थलों के विकास और वन औषधियों को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया।


न्यास की पहली बैठक के बाद चित्रकूटधाम स्थित श्री राम पथ गवन मार्ग क्षेत्र के चौरासी कोसीय परिक्रमा मार्ग के विकास की उम्मीदें भी बढ़ी है। बैठक में पर्यटन एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धमेंद्र सिंह लोधी, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार के अलावा मुख्य सचिव, कई विभागों के अपर मुख्य सचिव, सचिव, पांच संभागों के संभागायुक्त व आठ जनपदों के कलेक्टर मौजूद रहे।

वर्चुअल हवाई सेवा का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने चित्रकूट से ही वर्चुअल जुड़कर ग्वालियर से बैंगलोर हवाई सेवा का केन्द्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ शुभारंभ किया। इस हवाई सेवा से ग्वालियर, बैंगलोर, दिल्ली और अयोध्या सीधे जुड़ जाएंगे। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि रीवा, सतना और दतिया से हवाई सेवा इसी वर्ष शुरु होगी। मुख्यमंत्री इसके पहले मझगवां के पटना खुर्द गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। यहां विभिन्न योजनाओं केलाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए 51 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया।

कामदनाथ दरबार पहुंचकर किया पूजन-दर्शन

एमपी के सीएम बैठक के बाद कामदनाथ प्राचीन मुखारबिंद पहुंचे। यहां दर्शन-पूजन कर आरती उतारी। उन्होंने सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट का भ्रमण कर यहां संचालित विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन किया। ट्रस्टी एवं डायरेक्टर डा बीके जैन ने उनका स्वागत करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री उद्यमिता विद्यापीठ स्थित विवेकानंद सभागार में दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव डा अभय महाजन की दिवंगत माता जी की श्रृद्धांजलि सभा में भी शामिल हुए। इसकेपहले चित्रकूट आगमन पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो भरत मिश्र ने उनको पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

इन जनपदों के विकसित होंगे 23 धार्मिल स्थल

एमपी में राम पथ वनगमन मार्ग सतना, पन्ना, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर व होशंगाबाद जनपद से होकर गुजरेगा। इन सभी जनपदों के 23 धामिक स्थल चिन्हित किए गए है। जिनको एमपी सरकार विकसित करेगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story