×

Chitrakoot News: भांग और ठंडई पीने से एक दर्जन लोगों की हालत बिगड़ी, दो लोग भर्ती

Chitrakoot News: मुख्यालय से सटे सोनेपुर के एक मैरिज हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ठंडई (शर्बत) पीने व भांग के सेवन से करीब एक दर्जन लोगों की हालत बिगड़ गई।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 23 March 2024 3:35 PM GMT
ठंडाई पीने से लोगों की बिगड़ी हालत।
X

ठंडाई पीने से लोगों की बिगड़ी हालत। (Pic: Social Media)

Chitrakoot News: मुख्यालय से सटे सोनेपुर के एक मैरिज हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ठंडाई (शर्बत) पीने व भांग के सेवन से करीब एक दर्जन लोगों की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां दो लोगों को भर्ती करना पड़ा। जबकि अन्य लोगों का प्राथमिक उपचार हुआ।

ठंडाई पीने से बिगड़ी हालत

शुक्रवार की शाम मैरिज हाल में विशेष लोगों की तरफ से होली पर ठंडाई (शर्बत) और भांग का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें काफी लोग एकत्र हुए थे। सम्मान में इनको कुछ लोगों ने अंग वस्त्र पहनाया। देर शाम भांग खाने और ठंडाई पीने के बाद लोगों की हालत बिगड़ गई। कई लोगों को उल्टियां होने लगी और कुछ अचेत हालत में पहुंच गए। यह देख आयोजकों से लेकर मौजूद लोगों में हडकंप मच गया। आनन-फानन में करीब एक दर्जन लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर 40 वर्षीय रामप्रकाश निवासी सोनेपुर व 40 वर्षीय कंधई प्रसाद निवासी एसडीएम कालोनी को भर्ती करना पड़ा। जबकि अन्य करीब 10 लोगों का प्राथमिक उपचार हुआ। हालत में सुधार होने के बाद सभी लोग देर रात घर चले आए। यहां इलाज के लिए पहुंचे लोग सम्मान में पहनाया गया गमछा गले में डाले नजर आ रहे थे। जिला अस्पताल में इस दौरान कुछ गणमान्य लोग भी पहुंचे।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story