Chitrakoot: ई-कामर्स से व्यापारियों की दिक्कतें दूर करने को सरकार से करेगें वार्ता - रामनिवास गोयल

Chitrakoot News: दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चित्रकूट में पर्यटन विकास पर दृष्टि केन्द्र व उप्र सरकार की है। सरकार व्यापारियों व उद्योगपतियों के लिए सरल और नए आयाम ला रही है।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 6 Jan 2024 3:07 PM GMT (Updated on: 6 Jan 2024 4:11 PM GMT)
Chitrakoot News
X

Chitrakoot News (Pic:Newstrack)

Chitrakoot News: राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन का दो दिवसीय प्रान्तीय व्यापारी महाकुंभ का शुभारंभ सीतापुर के एक होटल में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता व दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष सभापति रामनिवास गोयल ने किया। कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रीय महामंत्री शानू गुप्ता ने अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अगुवाई राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता की रही। दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चित्रकूट में पर्यटन विकास पर दृष्टि केन्द्र व उप्र सरकार की है। सरकार व्यापारियों व उद्योगपतियों के लिए सरल और नए आयाम ला रही है।

केन्द्र सरकार के प्रतिनिधियों से की जाएगी वार्ता

ई-कामर्स से व्यापारियों को हो रही समस्याओं पर केन्द्र सरकार के प्रतिनिधियों से वार्ता की जाएगी, क्योकि भारत का कर्णधार देश का व्यापारी है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में व्यापारियों व उद्यमियों की हर संभव मदद सरकार कर रही है। उद्योग व्यापार व रोजगार स्वास्थ्य पर सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। कार्यक्रम संयोजक ने कहा कि एक समय था चित्रकूट में डकैतों के भय से शाम ढलते ही व्यापारियों की दुकानों में ताले लग जाते थे। उप्र में जबसे रामराज्य कायम हुआ तो चित्रकूट डकैतों से मुक्त हो गया।

भयमुक्त होकर अपना व्यापार कर रहे हैं व्यापारी

व्यापारी भयमुक्त होकर अपना व्यापार कर रहे हैं। कोरोना की मार से व्यापारी टूट चुके हैं। छोटे व्यापारियों का दो लाख तक का ऋण माफ किया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार जीएसटी का सरलीकरण करें। अधिकारी से लेकर वकील तक जीएसटी को कोई समझ नहीं पा रहा है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजीत सिंह बग्गा, स्वप्निल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल, शेशू जायसवाल, शकुंतला गुप्ता, सुधीर अग्रहरि, सौरभ शिवहरे प्रदेश कोषाध्यक्ष, श्यामा चरन अग्रहरि, श्रीराम गुप्ता, चंद्रमोहन श्रीवास्तव बबेरू आदि मौजूद रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story