Chitrakoot News: 'वोटबैंक की तुष्टीकरण में सपा-बसपा के लोग नहीं जा रहे अयोध्या'

Chitrakoot News: जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा की मूल ताकत उसकी बूथ समिति है। भाजपा निरंतर जनसम्पर्क से सशक्त हुई है। बूथ शक्तिकरण, दिवाल लेखन, लाभार्थी संपर्क अभियान, नमो नवमतदाता सम्मेलन कार्यक्रमो से पार्टी पदाधिकारी जनता से जुडने का काम करेंगे।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 19 Jan 2024 5:19 AM GMT
Chitrakoot News
X

Chitrakoot News (Newstrack)

Chitrakoot News: भाजपा की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी की अगुवाई में डाक बंगला में हुई। जिसमें कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि देवालयों की स्वच्छता से समाज में स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत संकल्प के लिए व्यापक जनजागरण हो रहा है। भाजपा विभिन्न अभियानों के जरिए सीधे जनता से संवाद कर रही है। कार्यकर्ता बेहतर बूथ प्रबंधन से अनुकूलता को सफलता में बदल सकते हैं।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की मूल ताकत उसकी बूथ समिति है। भाजपा निरंतर जनसम्पर्क से सशक्त हुई है। बूथ शक्तिकरण, दिवाल लेखन, लाभार्थी संपर्क अभियान, नमो नवमतदाता सम्मेलन कार्यक्रमो से पार्टी पदाधिकारी जनता से जुडने का काम करेंगे। कार्यकर्ता लाभार्थियों से मिल कर उनका अनुभव जानेंगे। जो नवमतदाता बने है उन युवाओं को 10 साल पूर्व की सरकारों के किए भ्रष्टाचार के कामों को बताना है। अपने बूथों पर पांच पांच स्थानों पर दिवाल लेखन करना है। 22 जनवरी को भव्य श्रीराम मंदिर का शुभारंभ होने जा रहा है। लेकिन सपा-बसपा चाहकर भी वोटबैंक तुष्टिकरण के कारण अपने आराध्य की पूजा नहीं कर पा रहे हैं। सबको जनवरी को घर में दीप जलाने का काम करना और कराना है।

उन्होने कहा विकसित भारत यात्रा से मोदी के विकास की गारंटी वाली गाड़ी गांवो में जाकर लोगों को योजनाओं का लाभ दिला रही है। होटल व्यवसाइयों से कहा कि अपने होटल में व्यंजन बनाकर इस अन्न का प्रोत्साहित करें। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो भी अभियान चल रहे हैं। उनमें सभी को मिलकर पूरा करना है। जिससे मोदी की अगुवाई में पुन: सरकार बने। इस मौके पर सांसद सांसद आरके सिंह पटेल, जिपं अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व सांसद रमेश चन्द्र द्विवेदी, भैरो प्रसाद मिश्रा, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, क्वापरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा, सुशील द्विवेदी, गंगाधर मिश्रा, महामंत्री आलोक पांडेय, भागवत त्रिपाठी, चन्द्रप्रकाश खरे, तीरथ तिवारी, देव त्रिपाठी, जगदीश गौतम, राजेश जयसवाल, प्रेमलाल वाल्मीक आदि मौजूद रहे।

भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान

स्वच्छ तीर्थ अभियान में नगर पालिका ने मंदाकिनी पुल के नीचे स्थित शिव मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया। जिसमें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद आरके सिंह पटेल, जिपं अध्यक्ष अशोक जाटव जिला, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, क्वापरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, चंद्रप्रकाश खरे, जगदीश प्रसाद गौतम, भागवत त्रिपाठी, तीरथ तिवारी, अधिशाषी अधिकारी लालजी यादव, सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन शिवा कुमार आदि शामिल रहे। इस दौरान साफ-सफाई करके मंदिरों को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए अभियान चलाकर आसपास के लोगों व मंदिर के पुजारियों को जागरूक किया गया।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story