Chitrakoot News: खौफनाक घटना! परिवारिक कलह बन गई मौत, पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद की खुदकुशी

Chitrakoot Crime News: मुख्यालय से सटे कुली तलैया गांव में परिवारिक कलह के चलते हुई घटना। घटना स्थल पर पहुंची एसपी ने लिया जायजा। पुलिस घटना की जांच में जुटी।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 27 Oct 2023 2:52 PM GMT
Chitrakoot Crime News
X

Chitrakoot Crime News

Chitrakoot Crime News: मुख्यालय से सटे कुली तलैया गांव में घरेलू कलह के चलते पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पति पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद दूसरे कमरे में फंदे पर लटक गया। शुक्रवार को सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह करवाचौथ में खरीदारी की बात बताई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है।

कर्वी कोतवाली क्षेत्र के कुली तलैया निवासी मुन्नू निषाद का 28 वर्षीय बेटा बीरबल निषाद गुरूवार की शाम सब्जी लेकर घर पहुंचा। नशे में धुत होने के बाद घरेलू कारणों के चलते अपनी 25 वर्षीया पत्नी सविता से विवाद करना शुरू कर दिया। इसी बीच विवाद बढने पर उसने रस्सी का फंदा बनाकर पत्नी का गला घोंट दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद वह खुद छत के छल्ले पर फांसी लगाकर झूल गया। शुक्रवार की सुबह 10 बजे मृतक दंपति की तीन वर्षीया बेटी अंशिका दरवाजा खोलकर बाहर निकली। और घर के बाहर कुछ देर तक खेलती रही। इस दौरान बीरबल की मां रमललिया जब बेटे के घर पहुंची तो बहू को पहले वाले कमरे में मृत अवस्था में पडा पाया। इसके बाद दूसरे कमरे में जाकर देखा तो बेटा रस्सी के फंदे से छत के छल्ले में लटक रहा था। घर का नजारा देखकर मां दहाडें मारकर रोने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरु की। युवती के गले में रस्सी से कसने के निशान मिले हैं। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि घरेलू कलह के चलते घटना हुई है। जिसमें पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी किया है। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।

Admin 2

Admin 2

Next Story