Chitrakoot News: ग्रामीण अंचलों में मिशन शक्ति का आगाज, आयोजित हुआ महिला चौपाल

Chitrakoot News: महिला चौपाल में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं, बालिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं, स्कूली छात्रों सहित करीब आठ सौ से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। एसपी ने सभी को महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जागरुक किया।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 15 Oct 2023 4:33 PM GMT
Chitrakoot News
X

 Chitrakoot News (Pic:Newstrack)

Chitrakoot News: मिशन शक्ति अभियान 04 का आगाज ग्रामीण अंचलों तक हो गया। रविवार को सरधुआ में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जागरुकता रैली निकाली गई। इसके साथ ही महिला चौपाल का आयोजन कर महिलाओं को उनके लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। करीब पांच सैकड़ा महिलाओं को साडियों का वितरण किया गया। सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, एसपी वृंदा शुक्ला, सीडीओ अमृतपाल कौर की मौजूदगी में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, महिला कल्याण एवं बाल विकास के प्रति चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 4 के तहत महिला चौपाल का आयोजन हुआ।

महिला चौपाल में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं, बालिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं, स्कूली छात्रों सहित करीब आठ सौ से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। एसपी ने सभी को महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जागरुक किया। कहा कि उनके साथ होने वाले किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के प्रति पुलिस से चुप्पी तोड़ें खुलकर बोलें एवं सहना नहीं अब कहना है पर जोर दिया। सीडीओ ने महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।

जागरुकता रैली ने कस्बा सरधुआ में भ्रमण किया। इस दौरान सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ राजापुर नोडल अधिकारी मिशन शक्ति निष्ठा उपाध्याय, पीआरओ गुलाब त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक सरधुवा दीपेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजापुर भास्कर मिश्रा, निरीक्षक अपराध थाना पहाड़ी शंभूदयाल मौर्या, थानाध्यक्ष महिला थाना शालिनी सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story