Chitrakoot News: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पीडब्लूडी मंत्री ने की पूजा अर्चना, परिक्रमा मार्ग में गरीबों को बाटे फल

Chitrakoot News: पीडब्लूडी मंत्री ने कामदनाथ दरबार में माथा टेका और विधि-विधान के साथ पूजन कर आरती की।इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी लंबी आयु की कामना करते हुए परिक्रमा मार्ग में गरीबों को फल वितरण किया।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 17 Sep 2023 11:54 AM GMT
Chitrakoot News
X

PWD Minister Jitin Prasad(Pic:Newstrack)

Chitrakoot News: भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट के दौरे पर आए पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने दूसरे दिन रविवार को सुबह भगवान कामदनाथ दरबार पहुंचकर माथा टेका। विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर आरती किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी लंबी आयु की कामना करते हुए परिक्रमा मार्ग में गरीबों को फल वितरण किया। पीडब्लूडी मंत्री एक दिन पहले ही जिले को विभिन्न परियोजनाओं की सौगातें देने के बाद आरोग्यधाम में रात्रि विश्राम किया। रविवार को सुबह वह पार्टी से जुड़े जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ वह कामदनाथ प्राचीन मुखारबिंद पहुंचे।

पीडब्लूडी मंत्री ने की पूजा अर्चना

पीडब्लूडी मंत्री ने कामदनाथ दरबार में माथा टेका और विधि-विधान के साथ पूजन कर आरती की। मंदिर के पुजारी भरतदास महाराज ने पूजन कराया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रविवार को ही जन्मदिन होने पर पीडब्लूडी मंत्री ने उनकी लंबी आयु की कामना भी किया और परिक्रमा मार्ग में गरीबों को फल वितरण किया। इसके अलावा उन्होने बंदर सेवा भी की। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, ब्लाक प्रमुख मानिकपुर अरविंद मिश्र, जगदीश गौतम, आलोक पांडेय, अश्विनी अवस्थी आदि मौजूद रहे।


निर्माण कार्यों में न रहे धनाभाव का रोना

पीडब्लूडी मंत्री ने धर्मनगरी के दौरा दौरान डीएम अभिषेक आनंद की मौजूदगी में पीडब्लूडी व सेतु निगम के अधिकारियों के साथ बैठक किया। कहा कि जिले में निर्माणाधीन पुल, पुलिया व सड़कों का कार्य तेजी से कराया जाए। इसमें किसी तरह का धनाभाव नहीं होना चाहिए। अगर किसी कार्य के लिए धन की जरुरत है, तो उसकी जानकारी अवश्य दें। शासन स्तर से तत्काल पैसा उपलब्ध कराया जाएगा। संपर्क मार्गों की स्थिति के संबंध में डीएम ने अवगत कराया। कुछ मार्गों के मरम्मत पर चर्चा की, जिनकी स्वीकृति का भरोसा दिया गया। पीडब्लूडी मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड विकास निधि के तहत अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए पैसा अवमुक्त कराया जाएगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story