Chitrakoot News: लोकसभा चुनाव में बांदा-चित्रकूट से भाजपा को होगा सफाया - सपा

Chitrakoot News: लोस चुनाव पार्टी प्रत्याशी शिवशंकर सिंह पटेल ने कहा समाजवादी पार्टी बांदा संसदीय क्षेत्र में बहुत मजबूत है। समाजवादी पार्टी के समय के विकास कार्यों की आम जनमानस में चर्चा है।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 7 March 2024 4:07 PM GMT
Chitrakoot News
X

Chitrakoot News (Pic:Newstrack)

Chitrakoot News: समाजवादी पार्टी बूथ सेक्टर सम्मेलन में सपा के विधानसभा अध्यक्ष राजाबाबू यादव की अगुवाई में जिला मुख्यालय में पूर्व विधायक के आवास के पास पैलेस में किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि आने वाला लोकसभा चुनाव यह निश्चित करेगा कि देश संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान से चलेगा या फिर आरएसएस की विचारधारा से चलेगा। आने वाला लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

भाजपा है दोहरे चरित्र की पार्टी - शिवशंकर सिंह पटेल

लोस चुनाव पार्टी प्रत्याशी शिवशंकर सिंह पटेल ने कहा समाजवादी पार्टी बांदा संसदीय क्षेत्र में बहुत मजबूत है। समाजवादी पार्टी के समय के विकास कार्यों की आम जनमानस में चर्चा है। अब दोनों जिलों की जनता भाजपा का सफाया करने का मन बना चुकी है। सदर विधायक अनिल प्रधान ने कहा कि भाजपा दोहरे चरित्र की पार्टी है। इस पार्टी में गरीब पिछड़ा नौजवान मजदूर और किसान सुरक्षित नहीं है। आने वाले चुनाव में भाजपा का सफाया होने जा रहा है।

प्रधानमंत्री के जुमले और झूठ को जान चुकी है जनता - वीर सिंह पटेल

पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री के जुमले और झूठ को जनता जान चुकी है। मुख्यमंत्री योगी एक असफल मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। इस मौके पर प्रदेश सचिव आत्माराम यादव, बांदा पूर्व जिलाध्यक्ष समीम वांदवी, सत्यनारायण पटेल, कृष्णा पटेल, दयाराम यादव, निर्भय सिंह पटेल, सीताराम कश्यप, मो गुलाब खां, निजाम सिद्दीकी, मंगल सिंह यादव, सूरज सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story