Chitrakoot News: लोकसभा चुनाव की जीत में बूथ की मजबूती बनेगी आधार

Chitrakoot News: जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि मतदाता चेतना अभियान की जिला बैठक के बाद विधानसभा की बैठक व शक्ति केन्द्रों की बैठक कर वोटर चेतना अभियान में सभी की जिम्मेदारी तय कर अभियान को सफल बनाने का काम करना है।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 22 Nov 2023 3:06 PM GMT
Chitrakoot News
X

Chitrakoot News (Pic:Newstrack)

Chitrakoot News: भाजपा के चेतना महाअभियान के द्वितीय चरण की जिला स्तरीय कार्यशाला जिला पंचायत सभागार में हुई। जिसमें अभी हाल ही में हाईकमान से नियुक्त जिला प्रभारी अनिल यादव ने सभी पदाधिकारियों से परिचय करने के साथ ही संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कहा कि बूथ की मजबूती ही जीत का आधार है। बूथ जीता तो चुनाव जीता। बूथ तक जनसंवाद कर विपक्ष को धूल धूसरित करना है। जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि मतदाता चेतना अभियान की जिला बैठक के बाद विधानसभा की बैठक व शक्ति केन्द्रों की बैठक कर वोटर चेतना अभियान में सभी की जिम्मेदारी तय कर अभियान को सफल बनाने का काम करना है।

उन्होनें कहा कि मंडल, शक्तिकेंद्र व बूथ की बैठक करके व्यापक संवाद करें। वोटर चेतना महाअभियान में घर घर गांव गांव जाकर जनसंवाद करके मतदाताओं को जागरूक करें। जिला प्रवासी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने कहा कि यहां मतदाता चेतना अभियान का दूसरा चरण बहुत महत्वपूर्ण है। इसमे सभी को लगकर ज्यादा से ज्यादा मतदाता जोडने का काम करना है। जितने ज्यादा से ज्यादा मतदाता जोडने का काम कर लेगे आगामी चुनाव में उतनी ही सफलता से मिलेगी।

इस मौके पर अभियान संयोजक आलोक पांडेय, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, अरविन्द मिश्रा, तीरथ तिवारी, शिव शंकर सिंह, अर्जुन शुक्ला, भोले सिंह, राजेश जायसवाल, अश्विनी अवस्थी, विपुल सिंह आदि मौजूद रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story