Chitrakoot News: हर-हर महादेव की गूंज से गूंजे शिवालय, भोर से शिव मंदिरों में भक्तों की लगी लंबी लाइनें

Chitrakoot News: हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भक्तों ने दूर्बा, बेलपत्र, धतूरा, अक्षत, पुष्प, चंदन आदि के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 22 July 2024 4:46 AM GMT
Chitrakoot News: हर-हर महादेव की गूंज से गूंजे शिवालय, भोर से शिव मंदिरों में भक्तों की लगी लंबी लाइनें
X

Chitrakoot News: भगवान राम की तपोभूमि और धर्मनगरी चित्रकूट के शिवालयों में सावन माह के पहले सोमवार को भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इसके साथ ही सावन माह की शुरुआत हो गई। भोर से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों का शिवालयों में जमावड़ा लगा हुआ है। मंदिरों में भीड़ को देखते हुए पुलिस व मंदिर कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभाली हुई हैं। महिला और पुरुषों की अलग-अलग लाइनें लगवाकर भक्तों को प्रवेश दिया जा रहा है।

सावन माह के सोमवार को भोलेनाथ को जलाभिषेक करने का अलग ही महत्व माना जाता है। रामघाट स्थित राजाधिराज मत्तगयेन्द्रनाथ मंदिर में सुबह चार बजे आरती के बाद पट खुले। इसके पहले ही सैकड़ों की संख्या में भक्त जलाभिषेक के लिए डट गए थे। भीड़ इस कदर रही कि लोगों का आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा था। मंदिर की सीढ़ियां पूरी तरह भर गई थी। लेकिन इसके बाद जब पुलिस प्रशासन पहुंचा और महिला व पुरुषों की अलग-अलग लाइनें लगवाई, तभी भक्त जलाभिषेक के लिए आगे बढ़ पाए। समय से पुलिस न पहुंचने के कारण भक्तों का अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। क्योंकि यहां पर तड़के तीन बजे से ही भक्तो का पहुंचना शुरु हो गया था।


मंदिर के पुजारी प्रदीप तिवारी का कहना है कि पहले सोमवार को ही पुलिस व्यवस्था लचर रही है। जिससे काफी अव्यवस्थाएं हुई है। पुलिस टीम सुबह चार बजे के बाद मंदिर पहुंची। तब तक उनके कार्यकर्ताओ ने किसी तरह व्यवस्थाएं संभाली। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भक्तों ने दूर्बा, बेलपत्र, धतूरा, अक्षत, पुष्प, चंदन आदि के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के बाद भक्तों ने भगवान कामदनाथ दर्शन कर परिक्रमा भी लगाया। इसी तरह चर स्थित सोमनाथ मंदिर, मडफा में पंचमुखी शिव मंदिर, पालेश्वर नाथ पहाड़ी, परानू बाबा बरगढ़ के अलावा राजापुर, मानिकपुर इलाके के शिवालयों में भक्तों की लाइनें लगी रही। हर-हर महादेव व बोल-बम के साथ भक्तों ने जलाभिषेक किया।




Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story