Chitrakoot: ठाकुर पुष्पेंद्र सिंह ने छोड़ी बसपा, फिर कांग्रेस का थामा दामन

Chitrakoot: जुझारू नेता ठाकुर पुष्पेंद्र सिंह ने बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अब वह अपने पुराने घर कांग्रेस पार्टी में फिर से शामिल हो गए हैं।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 12 Aug 2024 11:00 AM GMT
chitrakoot news
X

ठाकुर पुष्पेंद्र सिंह ने छोड़ी बसपा (न्यूजट्रैक)

Chitrakoot News: क्षत्रिय समाज के साथ अन्य बिरादरी में अपनी अलग पहचान व पकड़ रखने वाले कर्मठ ईमानदार लगनशील व्यवहार कुशल और संघर्षशील जुझारू नेता ठाकुर पुष्पेंद्र सिंह ने बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अब वह अपने पुराने घर कांग्रेस पार्टी में फिर से शामिल हो गए हैं। बसपा नेता ने लखनऊ मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी कार्यालय पहुंच अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी फिर से ज्वाइन कर ली है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने चित्रकूट जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की मौजूदगी में पुष्पेंद्र सिंह और उनके समर्थकों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई है। पार्टी कार्यालय में पुष्पेंद्र सिंह का जोरदार ढंग से स्वागत किया गया।

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का माल्यार्पण करने के बाद उन्हें कांग्रेस की पट्टी पहनाई गई। ठाकुर पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि वह पहले से ही कांग्रेसी रहे हैं। जिलाध्यक्ष रहने के साथ ही पार्टी ने उन्हें संगठन के कई अहम पदों पर रखा था। इतना ही नहीं उन्हें विधानसभा प्रत्याशी भी बनाया गया था। लोगों के बहकावे में आकर वह बहुजन समाज पार्टी में चले गए थे लेकिन अब वह फिर से अपने पुराने घर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। अब वह कभी भी कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना होगी। चित्रकूट जनपद के साथ ही वह पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने में तन मन धन के साथ काम करेंगे।

कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में पार्टी की मदद करेंगे। उनका प्रयास होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार बने। इसके लिए वह अभी से काम करेंगे और कांग्रेस मुखिया सोनिया गांधी, राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथों को मजबूत करेंगे। पार्टी के शीर्ष व प्रदेश नेतृत्व का जो भी आदेश निर्देश होगा उसका कड़ाई के साथ पालन करेंगे और दूसरे कार्यकर्ताओं को भी कराएंगे।कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने वालों में पुष्पेंद्र सिंह के अलावा दिनेश सिंह, विनय सिंह चौहान, सहित एक दर्जन साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा की पुष्पेंद्र सिंह के कांग्रेस पार्टी में वापसी से चित्रकूट एवं पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चित्रकूट कुशल सिंह पटेल ने सभी के कांग्रेस पार्टी में आने का स्वागत करते हुए कहा की भाई पुष्पेंद्र सिंह के पार्टी में आने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। ठाकुर पुष्पेंद्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और संगठन के लोगों का आभार व्यक्त किया है।

पुष्पेंद्र सिंह के कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने पर जिला कांग्रेस कमेटी चित्रकूट के पदाधिकारियो ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जिसमें प्रमुख रूप से रंजना बरातीलाल पांडेय पीसीसी सदस्य जिला उपाध्यक्ष अवधेश करवरिया, अनिल गुप्ता, राकेश वर्मा, शिवगुलाम वर्मा, चुनवाद प्रसाद प्रजापति, विजय मणि त्रिपाठी, यमुना शुक्ला, गज्जू प्रसाद फौजी, जग जाहिर पटेल, कामता द्विवेदी, शिवशंकर खंगार, कालीचरण राजपूत, राज नारायण निषाद सहित सभी कांग्रेस जनों ने उनके पार्टी में आने का स्वागत किया है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story