TRENDING TAGS :
Chitrakoot News: युवा शक्ति की ऊर्जा का प्रकटीकरण तिरंगा यात्रा बलिदानियों की प्रेरणा से राष्ट्र निर्माण में जुटे युवा
Chitrakoot News: युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा जन-जन के सहभाग से राष्ट्र के स्वतंत्रोत्सव का आयोजन है। तिरंगा यात्रा युवा शक्ति की ऊर्जा का प्रकटीकरण है।
Chitrakoot News ( Pic - Newstrack)
Chitrakoot News: स्वतंत्रा उत्सव पर जिला मुख्यालय में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरो मिश्रा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा डाक बंगले से शुरू होकर शहर के मुख्य चौराहों से होते हुए हेरिटेज बिल्डिंग पर संपन्न हुई। इस दौरान बलिदानी शहीदों को भावांजलि अर्पित की गई। युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा जन-जन के सहभाग से राष्ट्र के स्वतंत्रोत्सव का आयोजन है। तिरंगा यात्रा युवा शक्ति की ऊर्जा का प्रकटीकरण है। तिरंगा यात्रा में सब स्वतंत्रता के महत्व को समझने के लिए संकल्पित भाव से जुड़े हैं।
यात्रा प्रभारी आलोक पांडेय ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा शहीदों का बलिदान जन-जन को याद कराएगी। युवा शक्ति बलिदानी वीरों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण के कार्य में संकल्पित योगदान करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सबको पल-पल वीरों के बलिदान को नमन करना चाहिए। यात्रा संयोजक प्रमेन्द्र सिंह ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के कार्य को गति प्रदान कर सकती है। इस मौके पर प्रमेन्द्र सिंह, पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद आरके पटेल, भैरोप्रसाद मिश्र, जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, दिनेश तिवारी, चन्द्र प्रकाश खरे, भागवत त्रिपाठी, पूर्व विधायक आनंद शुक्ल, मोहित मिश्र, हर्ष मिश्र, राजेश जायसवाल, हरिओम करवरिया, विपुल सिंह आदि मौजूद रहे।