×

Chitrakoot News: परिजनों की डांट से नाराज सगी दो बहनों ने कुएं में कूदकर की खुदकुशी

Chitrakoot News: परिजनों की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनो बहनों के शव कुआं से बाहर निकलवाए। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 9 Jun 2024 9:18 AM GMT (Updated on: 9 Jun 2024 9:21 AM GMT)
Chitrakoot News
X

मौके पर जांच में जुटी पुलिस (Pic: Newstrack)

Chitrakoot News: राजापुर थाना क्षेत्र के नादिन कुर्मियान गांव में परिजनों की डांट से नाराज होकर दो सगी बहनोंं ने कुआं में छलांग लगा दी। दोनो के शव रविवार को घर से कुछ दूरी पर कुआं से पुलिस ने बरामद किया है। दोनो बहनें एक दिन पहले शुक्रवार को तड़के घर से अचानक लापता हुई थी। जिनकी दिन भर परिजन खोज करते रहे। बाद में शाम को थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना भी दी थी। शव मिलने के साथ ही एएसपी, सीओ ने पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें: PM Modi Oath Ceremony Live: मोदी ने 'चाय पार्टी' में संभावित मंत्रियो से की मुलाकात, शाम को शपथ ग्रहण, जानेंं कौन-कौन बनेगा मंत्री

नादिन कुर्मियान निवासी ज्ञान सिंह की 22 वर्षीया बेटी सोमवती व 18 वर्षीया अनामिका उर्फ खुशबू शुक्रवार को तड़के अचानक घर से लापता हो गई थी। जिनकी दिन भर परिजन तलाश करते रहे। बताते हैं कि परिजनों ने किसी बात को लेकर दोनो बहनों को डांट दिया था। जिससे नाराज होकर गायब हो गई। दिन भर खोजने पर जब दोनो बहनें नहीं मिली तो परिजनों ने शाम को थाने पहुंचकर पुलिस को भी अवगत कराया। परिजनों के मुताबिक इनका बड़ा भाई दीपक सिंह शुक्रवार को तड़के करीब तीन बजे गांव के ही अजय सिंह के यहां चल रही रामायण में शामिल होने के बाद घर लौटा था। उस दौरान घर पर दोनो बहनें मौजूद थी और जग रही थी। जिनको दीपक ने सोने के लिए कहा। इसके बाद दीपक खुद अपने कमरे में जाकर सो गया।


जांच में जुटी पुलिस

आज यानि रविवार सुबह करीब दस बजे घर से करीब सौ मीटर दूर कुआं में ग्रामीणों ने शव उतराता देखा तो परिजनों को अवगत कराया। परिजनों की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनो बहनों के शव कुआं से बाहर निकलवाए। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ राजापुर निष्ठा उपाध्याय फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके में पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सीओ का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या दोनों सगी बहनों ने परिजनों की डांट से नाराज होकर खुदकुशी की है, ऐसी जानकारी मिल रही है। फिर भी मामले की कई पहलुओं से बारीकी से जांच की जा रही है। दोनो शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।



Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story