×

इन्वेस्टर मीट से पहले नगर निगम ने छेड़ा चौराहा चमकाओ अभियान

प्रदेश सरकार के बहुप्रतीक्षित इन्वेस्टर्स मीट के लिए नगर निगम बड़ा अभियान छेड़ दिया है। इसके अंतर्गत शहर की साफ़ सफाई, सड़कों के किनारे रंग रोगन और ऐतिहासिक इमारतों को चमकाने के आलावा चौराहों को चमकाने का काम भी किया जा रहा है। बुधवार को हुई बैठक में अधिकारियों ने नगर नि

Anoop Ojha
Published on: 3 Jan 2018 12:48 PM GMT
इन्वेस्टर मीट से पहले नगर निगम ने छेड़ा चौराहा चमकाओ अभियान
X
इन्वेस्टर मीट से पहले नगर निगम ने छेड़ा चौराहा चमकाओ अभियान

लखनऊ: प्रदेश सरकार के बहुप्रतीक्षित इन्वेस्टर्स मीट के लिए नगर निगम बड़ा अभियान छेड़ दिया है। इसके अंतर्गत शहर की साफ़ सफाई, सड़कों के किनारे रंग रोगन और ऐतिहासिक इमारतों को चमकाने के आलावा चौराहों को चमकाने का काम भी किया जा रहा है। बुधवार को हुई बैठक में अधिकारियों ने नगर निगम के कर्मचारियों को दिशा निर्देश जारी किये।

लखनऊ शहर में सवा सौ से ज्यादा चौराहे हैं जिनको चमकाने के लिए नगर निगम ने अभियान छेड़ दिया है, नगर निगम के अपर नगर आयुक्त मनोज कुमार ने बताया की इन्वेस्टर्स मीट से पहले लखनऊ को साफ सुथरा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निगम कर्मी वैसे तो रोजाना सफाई करते ही हैं लेकिन इस मौके के लिए विशेष रूप से लखनऊ को सजाया संवारा जा रहा है। नगर निगम को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है और हमने तेजी से यह काम शुरू कर दिया है। इस अभियान में शहर के प्रमुख चौराहों के आलावा सभी चौराहों को चमकाया जायेगा। इस काम के लिए टीम गठित कर दी गयी है रोजाना के हिसाब से इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी तरह की लापरवाही न होने पाए।

ऐतिहासिक धरोहरों पर खास नजर

इन्वेस्टर्स मीट महासम्मेलन के पहले शहर के ऐतिहासिक धरोहरों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। अधिकारीयों ने बताया कि देश विदेश से आने वाले प्रतिनिधि लखनऊ के ऐतिहासिक महत्व की जगहों का भ्रमण करेंगे इसलिए उन जगहों पर साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर की जा रही है। साथ ही ऐसी जगहों की सड़कें भी बेहतर नजर आएं इसके प्रयास किये जा रहे हैं।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story