×

कानपुर में मेगा सफाई अभियान, अधिकारियों का दावा 3 दिन में चमकेगा शहर

Admin
Published on: 21 Feb 2016 1:09 PM GMT
कानपुर में मेगा सफाई अभियान, अधिकारियों का दावा 3 दिन में चमकेगा शहर
X

कानपुर: स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ने के बाद कानपुर जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों की नींद खुल गई है। ये अधिकारी अब 3 दिन के अंदर पूरे शहर को चमकाने का दावा कर रहे हैं। इसके लिए प्रशासन 25 से 27 फरवरी तक मेगा सफाई अभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए आला अधिकारी कोई भी कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

सफाई अभियान के दौरान कूड़ा उठाने के लिए अधिकारियों ने नगर निगम के जोनल ऑफिसरों के नंबर भी जारी कर दिए हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि जो काम नगर निगम वर्षों में नहीं कर पाया वह 3 दिन में कैसे पूरा कर पाएगा।

क्या है मेगा सफाई अभियान

-ग्रीन क्लीन उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट के तहत तीन दिवसीय सफाई अभियान चलेगा।

-इस अभियान में नगर निगम के साथ स्‍टूडेंट व अन्य संस्थाओं की मदद ली जाएगी।

-सफाई महाअभियान के तहत सफाई प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।

-प्रतियोगिता में पास होने वाले मोहल्‍ले को प्रशासन द्वारा इनाम दिया जाएगा।

-इस महासफाई अभियान की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।

इन नंबरों पर दें कूड़े की जानकारी

जोन 1- 8601801062

जोन 2- 8601801058

जोन 3- 8601801054

जोन 4- 8601801063

जोन 5- 8601801060

जोन 6- 8601801059

क्या बोले अधिकारी

कानपुर के डीएम ने newztrack.com को फोन पर बताया कि पूरे जिले में लगातार 72 घंटे महाअभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने जनता से अपील करते हुए इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा है।

Admin

Admin

Next Story