×

उत्तर प्रदेश में छाई आंशिक बदली, उमस ने किया लोगों को परेशान

By
Published on: 16 Sep 2017 5:18 AM GMT
उत्तर प्रदेश में छाई आंशिक बदली, उमस ने किया लोगों को परेशान
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के अन्य जिलों में शनिवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है और उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हालांकि मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नही है, लेकिन उमस में इजाफा होने और सामान्य बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: राजधानी दिल्ली में छाई धूप, उत्तर प्रदेश में बढ़ी उमस, जानें मौसम का हाल

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में आंशिक तौर पर बदली छायी रहेगी और आद्र्रता का स्तर 90 फीसदी से ऊपर दर्ज किया जाएगा। इससे उमस में इजाफा होगा। दिन में तापमान में वृद्घि होगी जिससे गर्मी बढ़ेगी। दिन में हल्की बारिश भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: शामली: बारिश के कारण गिरा मकान, ईद की खुशियां बदली मातम में

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 22.2 डिग्री, बनारस का 24.5 डिग्री और इलाहाबाद का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

-आईएएनएस

Next Story