×

यूपी में भी आजादी का जश्न : CM अखिलेश यादव और गवर्नर ने फहराया तिरंगा

By
Published on: 15 Aug 2016 4:55 AM GMT
यूपी में भी आजादी का जश्न : CM अखिलेश यादव और गवर्नर ने फहराया तिरंगा
X

लखनऊः पूरे देश की तरह यूपी में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। सीएम अखिलेश यादव ने विधानसभा में तिरंगा फहराया। उन्होंने ध्वजारोहण के बाद सरकार की योजनाएं गिनाईं। वहीं, राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन में ध्वजारोहण किया।डीजीपी जावीद अहमद ने डीजीपी हेडक्‍वार्टर पर झंडारोहण किया।

राज्यपाल बोले- साफ-सुथरे हों चुनाव

राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि‍ प्रदेश में चुनाव होने वाला है। ऐसे में पार्टियां खिलाड़ि‍यों की तरह साफ-सुथरे तरीके से चुनाव लड़ें। देश में शांति बनी रहनी चाहिए। हमें इसकी कामना करनी चाहिए।

ram-naik

सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां

विधानसभा भवन परिसर में तिरंगा फहराने के बाद अखिलेश यादव ने कहा- सरकार गरीबों और आम लोगों के लिए काम कर रही है। समाजवादी सरकार में प्रदेश तरक्की की राह पर है। लाखों लोगों को समाजवादी पेंशन का लाभ मिल रहा है। मेधावी छात्रों को लैपटॉप दिया जा रहा है। बेटियों को कन्या विद्या धन मुहैया कराया जा रहा है। लखनऊ में भी जल्द मेट्रो दौड़ने लगेगी। समाजवादी सरकार गरीबों और किसानों के जीवन में बदलाव लाने के लिए काम कर रही है।

युवाओं को रोजगार दिया गया है तो वहीं यूपी में इन्वेस्टमेंट, बिजली, पर्यटन, मेट्रो और सड़कों का जाल बिछा है। सरकार इस साल को युवा और किसान वर्ष के रूप में मना रही है। एक ओर सूखे से पीड़ित बुंदेलखंड के लोगों की मदद की है तो दूसरी तरफ पौधारोपण में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था में सुधार के लिए डायल 100 की सेवा शुरू की। लखनऊ से बलिया को जोड़ने के लिए पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे बनाया जा रहा है।देश का विकास तभी संभव है जब उत्तर प्रदेश विकास हो।

cm_akhilesh_flag

Next Story