×

CM कैंडिडेट शीला दीक्षित ने किया रोड शो, भीड़ से कहा- हमे ऐसे ही करते रहिए सपोर्ट

By
Published on: 10 Sep 2016 8:42 AM GMT
CM कैंडिडेट शीला दीक्षित ने किया रोड शो, भीड़ से कहा- हमे ऐसे ही करते रहिए सपोर्ट
X

Sheila Dikshit

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में कांग्रेस की सीएम कैंडिडेट शीला दीक्षित ने शनिवार को रोड शो किया। इस मौके पर उन्होंने '27 साल यूपी बेहाल' यात्रा का नेतृत्व किया। उनके साथ हजारों की संख्या में कांग्रेसी उत्साहित नजर आए। भीड़ और लोगों के शानदार स्वागत को देखकर उन्होंने जनता से ऐसे ही सपोर्ट करते रहने की अपील की।

इस रूट से होकर गई शीला दीक्षित की यात्रा

लखनऊ से सीतापुर बॉर्डर तक गई यात्रा

- सूबे में कांग्रेस की सीएम कैंडिडेट शीला दीक्षित ने शनिवार को रैली निकाली।

- 27 साल यूपी बेहाल यात्रा में शीला दीक्षित बस पर सवार होकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस मुख्यालय से निकली।

- ये यात्रा अशोक मार्ग, सिकन्दरबाग चौराहा, निशातगंज पुल, गोल मार्केट होते हुए कपूरथला पहुची।

- वहा शीला दीक्षित का जोरदार स्वागत किया गया।

- भारी भीड़ देख कर शीला दीक्षित ने वहा लोगो को संबोधित किया।

- उन्होंने अपनी इस यात्रा में सबसे सहयोग मांगा।

- इसके बाद पुरनियां चौराहा,केशवनगर मोड़,मड़ियांव चौराहा,भिठौली चौराहा,सेवा अस्पताल होते हुए बख्शी का तालाब पहुची।

- यहां भी उनको अच्छा रेस्पोंस मिला।

- इसके बाद इंटौजा और उसके आगे सीतापुर बॉर्डर पर रामपुर बेहडा में लोगो से मिलकर 27 साल यूपी बेहाल की यात्रा में साथ आने की अपील की।

- शीला ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी ये यात्रा जारी रहेगी और इसका स्वरुप हर दिन बड़ा होता रहेगा।

आगे की स्‍लाइड्स में देखिए फोटोज...

rally

congress-rally

sheila-dixit

Next Story