×

CM ने शिष्टाचार का दिया उदहारण, खुद रेड कार्पेट से हटकर डॉ मुरली को चलने दिया

Manali Rastogi
Published on: 13 Aug 2018 9:35 AM
CM ने शिष्टाचार का दिया उदहारण, खुद रेड कार्पेट से हटकर डॉ मुरली को चलने दिया
X

कानपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में शिष्टाचार का अनूठा उदहारण पेश किया।जिसे देखकर खुद सांसद डॉ मुरली मनोहर जोशी भी मुरीद हो गए। यह दृश्य जिसने भी देखा उसे खुद के आचरण में शामिल करने का जरूर मन बना लिया होगा।

दरअसल, मुख्यमंत्री पहले रेड कार्पेट पर चल रहे थे लेकिन जब उनकी नजर डॉ जोशी पर पड़ी की वो रेड कार्पेट से नीचे चल रहे है तो बिना कुछ कहे चुपचाप सीएम रेड कार्पेट के छोड़ कर नीचे चलने लगे और डॉ जोशी को कार्पेट पर चलने का मौका दिया।

यह भी पढ़ें: नाराज लोगों ने CMS के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने की लाठीचार्ज

सोमवार को 20 घाटो का लोकार्पण करने के लिए सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडगरी शहर में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हैलीकाप्टर सीएसए में उतरा, कानपुर से सांसद डॉ मुरली मनोहर जोशी ने उनका गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। हैलीपैड से गार्ड ऑफ ऑनर के लिए रेड कार्पेट बिछाई गयी थी। मुख्यमंत्री और डॉ जोशी समेत तमाम कार्यकर्ता हैलीपैड से वापस लौटने लगे।सीएम योगी रेड कार्पेट पर चल रहे थे और उनके साथ डॉ मुरली मनोहर जोशी भी साथ में थे।

जब सीएम योगी ने देखा कि डॉ जोशी कार्पेट के नीचे चल रहे है तो स्वयं कार्पेट से हट कर डॉ जोशी को चलने का मौका दिया। सीएम योगी खुद कार्पेट से नीचे चलने लगे, यह नजारा देखकर वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं में सम्मान की भावना जगा दी।इस बात को खुद डॉ जोशी ने भी समझा और उनके मन में भी सीएम के प्रति प्यार देखने को मिला।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!