×

UP : CM योगी और अखिलेश सहित नए विधायकों ने विधानसभा में ली शपथ,..कंधे पर हाथ, सत्ता पक्ष-विपक्ष का साथ

विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को दोपहर विधानसभा के मंडप में होगा। बीजेपी ने अपने विधायक सतीश महाना को इस पद का उम्मीदवार बनाया है।

aman
By aman
Published on: 28 March 2022 6:15 AM GMT (Updated on: 28 March 2022 7:23 AM GMT)
cm yogi adityanath-akhilesh yadav-up assembly-take oath-newly elected mlaS-Uttar Pradesh assembly-uttar pradesh news
X

UP : CM योगी और अखिलेश 

उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधायक पद की शपथ ली। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी शपथ ली। इस दौरान अखिलेश यादव ने पक्ष और विपक्ष के विधायकों का अभिवादन स्वीकारा। योगी आदित्यनाथ के शपथ लेने के बाद सदन 'जय श्री राम' के नारों से गूंज उठा। इसके बाद, एक अच्छी तस्वीर देखने को मिली जब सीएम योगी ने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के कंधे पर हाथ रखा। आज काफी खुशनुमा माहौल में विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है।

आज विधानसभा में सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन के नेता के रूप में शपथ ली। उनके शपथ लेते ही सदन में जय श्री राम के नारे गूंजने लगे। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सदन के विधायक पद की शपथ ली। अखिलेश यादव ने शपथ लेने के बाद पक्ष और विपक्ष सभी विधायकों का अभिवादन स्वीकार किया। विधानसभा में नवनिर्वाचित सदस्य ब्रजेश पाठक ने भी सदन के नेता की शपथ ली। बीजेपी के विधायकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को बधाई दी।

इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के दौरान विधानसभा में एक-दूसरे से गर्मजोशी से मिले। फिर ये दोनों अन्य विधायकों से मिले और शुभकामनाएं दी।

सभी तस्वीरें फोटो जर्नलिस्ट आशुतोष त्रिपाठी के कैमरे से





































aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story