×

कुछ लोग किसानों को भड़काने में जुटे हैं, उनसे सावधान रहने की जरूरत: CM योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ के आने से पहले ही सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में किसान और बाकी लोग पहुंच गए थे। विवि में प्रवेश के दौरान लोगों को जांच के बाद ही अंदर आने दिया जा रहा था।

Newstrack
Published on: 13 Dec 2020 9:29 AM GMT
कुछ लोग किसानों को भड़काने में जुटे हैं, उनसे सावधान रहने की जरूरत: CM योगी
X
सीएम योगी ने मेरठ में जिन योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उसमें कृषि विवि में डिजिटल लाइब्रेरी का भी लोकार्पण भी शामिल था।

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों ने खाद्यान्न में देश को आत्मनिर्भर बनाया है। सरकार गन्ना किसानों की समस्याएं सुलझाने को प्रतिबद्ध है।

गन्ना किसानों का भुगतान कोई नहीं रोक पाएगा। उक्त बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही।

सीएम योगी ने ये भी कहा कि कुछ लोग किसानों को भड़काने में जुटे हैं। उनसे किसानों को सावधान रहने की जरूरत है। यूपी के किसान मेहनती भी है और देश भक्त भी।

उन्होंने अपने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि मेरठ से दिल्ली को मेट्रो के जरिए जोड़ रहे हैं। जिसके बाद से इन शहरों के बीच की दूरी को 45 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

झांसी: कृषि उपज पर MSP ने ही बढ़ाई किसानों की मुश्किलें, जानिए कैसे

YOGI ADITYNATH AT MEERUT कुछ लोग किसानों को भड़काने में जुटे हैं, उनसे सावधान रहने की जरूरत: CM योगी (फोटो:सोशल मीडिया)

325 करोड़ की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण किया

सीएम योगी ने यहां 325 करोड़ की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर लगभग 1.25 बजे मेरठ में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे थे।

यहां पर उन्होंने नवनिर्मित केंद्रीय पुस्तकालय के भवन का उद्घाटन किया। यहीं पर कई कृषि योजनाओं को शुरू करने के साथ ही कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में जाने का कार्यक्रम है। बता दें कि सीएम का हेलीकाप्टर मौसम खराब होने के कारण नहीं उतर पाया था। इस कारण सड़क मार्ग से आना पड़ा।

सीएम ने मेरठ में जिन योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उसमें कृषि विवि में डिजिटल लाइब्रेरी का भी लोकार्पण भी शामिल था।

रायबरेली में बोले दिनेश शर्मा, किसानों से बातचीत के दरवाजे खुले

Meerut कुछ लोग किसानों को भड़काने में जुटे हैं, उनसे सावधान रहने की जरूरत: CM योगी (फोटो:सोशल मीडिया)

सभा में जुटे किसान

सीएम योगी के आने से पहले ही सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में किसान और बाकी अन्य लोग पहुंच गए थे। विवि में प्रवेश के दौरान लोगों को जांच के बाद ही अंदर आने दिया जा रहा था।

कोरोना काल के दौरान जारी गाइड लाइन का पालन करते हुए, दूर दूर बैठने की व्यवस्था की गई थी। मास्क पहनना अनिवार्य किया गया था।

सीएम योगी के आने से पूर्व ही क्षेत्र के सांसद और विधायक पहुंच गए थे। इनमें से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायकगण, सांसद और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा मोहित बेनीवाल, प्रदेश के राज्यमंत्री लखन सिंह तोमर, कपिल देव अग्रवाल मंच पर मौजूद रहे।

वाराणसी: आंदोलन के नाम पर अराजकता, संघ के इस नेता का किसानों पर बड़ा बयान

Newstrack

Newstrack

Next Story