×

CM Yogi Birthday: करिश्माई मुख्यमंत्री हैं योगी आदित्यनाथ

CM Yogi Birthday: किसी के भी मन में इस बात का विचार नहीं आया होगा कि ये नौनिहाल एक समय उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के साथ ही देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनेगा।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 5 Jun 2023 7:30 AM GMT
CM Yogi Birthday: करिश्माई मुख्यमंत्री हैं योगी आदित्यनाथ
X
CM Yogi Adityanath Birthday (Pic: Newstrack)

CM Yogi Adityanath Birthday: जिस दिन उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले की यमकेश्वर तहसील के पंचुर गाँव के एक गढ़वाली क्षत्रिय परिवार में योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Birthday) का जन्म हुआ था। उस दिन किसी के भी मन में इस बात का विचार नहीं आया होगा कि ये नौनिहाल एक समय उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के साथ ही देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनेगा। 5 जून,1972 को जन्मी अपनी इस संतान को लेकर पिता आनंद सिंह और माँ सावित्री देवी के मन में बचपन से उसके आध्यात्म की तरफ झुकाव होने के कारण चिंता बनी रहती थी। उनकी यह चिंता जायज भी थी। इन्होंने 1977 में टिहरी के गजा के स्थानीय स्कूल में पढ़ाई शुरू की व 1987 में यहाँ से दसवीं की परीक्षा पास की। सन् 1989 में ऋषिकेश के श्री भरत मन्दिर इण्टर कॉलेज से इन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। 1990 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई करते हुए ये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े। 1992 में श्रीनगर के हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से गणित में बीएससी की परीक्षा पास की। कोटद्वार में रहने के दौरान इनके कमरे से सामान चोरी हो गया था जिसमें इनके सारे प्रमाण पत्र भी थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ बायोग्राफी (CM Yogi Adityanath Biography)

इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने ऋषिकेश में पुनः विज्ञान स्नातकोत्तर में प्रवेश तो लिया। लेकिन राम मंदिर आंदोलन का प्रभाव और प्रवेश को लेकर परेशानी से उनका ध्यान इस आंदोलन की तरफ बंट गया। 993 में गणित में एमएससी की पढ़ाई के दौरान गुरु गोरखनाथ पर शोध करने वह गोरखपुर आए और यहीं अपने मामा महंत अवैद्यनाथ से दीक्षा ले ली। 1994 में ये पूर्ण संन्यासी बन गए, जिसके बाद इनका नाम अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ हो गया। इसके बाद 12 सितंबर, 2014 को गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के निधन के बाद इन्हें यहाँ का महंत बनाया गया। कुछ दिनों बाद इन्हें नाथ पंथ के पारंपरिक अनुष्ठान के अनुसार मंदिर का पीठाधीश्वर बनाया गया। अपनी पीठ की परम्परा के अनुसार आपने पूर्वी उत्तर प्रदेश में व्यापक जनजागरण का अभियान चलाया। सहभोज के माध्यम से छुआछूत और अस्पृश्यता की भेदभावकारी रूढ़ियों पर जमकर प्रहार किया। वृहद् हिन्दू समाज को संगठित कर राष्ट्रवादी शक्ति के माध्यम से हजारों मतान्तरित हिन्दुओं की ससम्मान घर वापसी का कार्य किया। गोसेवा के लिए आम जनमानस को जागरूक करके गोवंशों का संरक्षण एवं सम्वर्धन करवाया।

योगी आदित्यनाथ राजनैतिक जीवन (CM Yogi Adityanath Political Career)

योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर संसदीय क्षेत्र की जनता की मांग पर वर्ष 1998 में लोकसभा चुनाव लड़ा और मात्र 26 वर्ष की आयु में भारतीय संसद के सबसे युवा सांसद बने। जनता के बीच दैनिक उपस्थिति, संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले लगभग 1500 ग्रामसभाओं में प्रतिवर्ष भ्रमण तथा हिन्दुत्व और विकास के कार्यक्रमों के कारण गोरखपुर संसदीय (Gorakhpur Parliamentary) क्षेत्र की जनता ने आपको वर्ष 1999, 2004 और 2009, 2014 के चुनाव में निरन्तर बढ़ते हुए मतों के अन्तर से विजयी बनाकर पाँच बार लोकसभा का सदस्य बनाया।

संसद में सक्रिय उपस्थिति एवं संसदीय कार्य में रुचि लेने के कारण आपको केन्द्र सरकार ने खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग और वितरण मंत्रालय, चीनी और खाद्य तेल वितरण, ग्रामीण विकास मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी, सड़क परिवहन, पोत, नागरिक विमानन, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालयों के स्थायी समिति के सदस्य तथा गृह मंत्रालय की सलाहकार समिति, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) और अलीगढ़ विश्वविद्यालय (Aligarh University) की समितियों में सदस्य के रूप में समय-समय पर नामित किया।

हिन्दुत्व के प्रति अगाध प्रेम तथा मन, वचन और कर्म से हिन्दुत्व के प्रहरी योगी जी को विश्व हिन्दु महासंघ जैसी हिन्दुओं की अन्तर्राष्ट्रीय संस्था ने अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा भारत इकाई के अध्यक्ष का महत्त्वपूर्ण दायित्व दिया, जिसका सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए आपने वर्ष 1997, 2003, 2006 में गोरखपुर में और 2008 में तुलसीपुर (बलरामपुर) में विश्व हिन्दू महासंघ (Vishav Hindu Parishad) के अन्तर्राष्ट्रीय अधिवेशन को सम्पन्न कराया। ये हिन्दू युवाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं, तथा इनकी छवि एक प्रखर राष्ट्ररवादी नेता की है।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा (Uttar Pradesh Vidhan Sabha) चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिलने के बाद 19 मार्च 2017 को महन्त योगी आदित्यनाथ जी महाराज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री बनें। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) यूपी में अब तक भाजपा के मुख्यमंत्रियों कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्ता और मौजूदा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह में अकेले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। अब तक भाजपा का कोई भी मुख्यमंत्री लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार नहीं रख सका। परन्तु योगी आदित्यनथ ने 2022 के विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में ये करिश्मा दिखने का काम किया है।
(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं।)

Shreedhar Agnihotri

Shreedhar Agnihotri

Next Story