×

Saharanpur News: मुख्यमंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा, नुकसान की भरपाई के आदेश

Saharanpur News: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सहारनपुर जनपद में पहुंचकर हवाई निरीक्षण किया। उन्होंने चिल्काना और सहारनपुर नगर में बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका हालचाल जाना।

Neena Jain
Published on: 14 July 2023 3:09 PM GMT

Saharanpur News: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सहारनपुर जनपद में पहुंचकर हवाई निरीक्षण किया। उन्होंने चिल्काना और सहारनपुर नगर में बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका हालचाल जाना। बाढ़ पीड़ितों को रसद सामग्री देने के साथ-साथ उन्हें आश्वासन भी दिया कि बाढ़ के कारण जो भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जाएगी।

फसलों के नुकसान का होगा सर्वे

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की जो फसलों का नुकसान हुआ है, उसका सर्वे कर उसकी भी भरपाई की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से सरसावा एयरबेस पहुंचे। जहां से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा सहारनपुर जनपद का हवाई निरीक्षण करने के लिए निकले। उन्होंने चिलकाना में पहुंचकर स्थलीय बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना और उनसे वार्ता भी की। बाढ़ पीड़ितों को यहां पर राहत सामग्री भी बांटी। इसके पश्चात सीएम चिलकाना से चलकर सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंचे। जहां से वह कार द्वारा जेवी जैन डिग्री कॉलेज गए। वहां राहत शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उनकी परेशानियों को गंभीरता से समझा और उनको खाद्य सामग्री भी वितरित की।

48 गांव 28 मोहल्ले पानी से प्रभावित

बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद वो पुलिस एंड पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से मीटिंग कर बाढ़ से निपटने के लिए जरूरी दिशानिर्देश दिए। कहां कितना क्षेत्र प्रभावित हुआ है, इसके बारे में सीएम ने जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों को ब्रीफिंग करते हुए बताया कि सहारनपुर जनपद में 48 गांव 28 मोहल्ले पानी से प्रभावित हुए हैं। सदर क्षेत्र में चार जबकि बेहट तहसील में दो तथा रामपुर मनिहारान में मकान गिरने से एक महिला की मौतें हुई हैं। आपको बता दें कि तहसील बेहट और सदर तहसील में कुल छह लोगों की ढमोले और नहर में नहाने के दौरान तेज बहाव में बह गए थे, उनका अता पता नहीं चल सका है। उधर, सीएम ने बताया कि सभी बाढ़ पीड़ितों को रसद सामग्री बांटी जा रही है। किसी को भी परेशान नहीं होने दी जाएगी। इसके अलावा किसानों की जो फसल का जो नुकसान हुआ है उसका सर्वे कर उसका मुआवजा दिया जाएगा।

कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, कांवड़ यात्रा पर पर्याप्त सुरक्षा निगरानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन माह से चल रहा है। ये पवित्र माह है और पश्चिम उत्तर प्रदेश में लगभग चार करोड़ शिवभक्त 17 जुलाई को जल चढ़ाएंगे। आस्था की प्रतीक कांवड़ यात्रा पर पर्याप्त सुरक्षा निगरानी की जा रही है। मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत आदि स्थानों पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। सहारनपुर में कल यानी शनिवार को कावड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। इस दौरान हेलीकॉप्टर में मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र सिंह और सांसद प्रदीप चौधरी भी रहे। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह और संसदीय कार्य मंत्री जसवंत सिंह सीएम के कार्यक्र में मौजूद थे। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने मुख्यमंत्री के हवाई निरीक्षण की पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र नकुड का चिलकाना क्षेत्र अतिवृष्टि के कारण सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। वहां पर मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका हालचाल जाना है। इसके अलावा मुख्यमंत्री को मीटिंग के दौरान नाकुर सहारनपुर नगर बेहट, मिर्जापुर में आई अतिवृष्टि के कारण बाढ़ के बारे में भी अवगत कराया है। मुख्यमंत्री ने सभी हालातों को जाना है और उसमें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।

Neena Jain

Neena Jain

Next Story