×

आत्मनिर्भर भारत ही नहीं, आत्मनिर्भर प्रदेश भी बनाना है हमें: योगी आदित्यनाथ

UP Latest News : आज लोग भवन में CM योगी आदित्यनाथ ने लोगों को घरौनी वितरण कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- प्रदेश को भी आत्मनिर्भर बनाना है हमें।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 25 Jun 2022 8:11 AM GMT (Updated on: 25 Jun 2022 9:02 AM GMT)
CM Yogi Adityanath
X

लोकभवन में आयोजित घरौनी वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (तस्वीर : आशुतोष त्रिपाठी, न्यूज़ट्रैक) 

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि राजस्व परिषद ने डिजिटाइजेशन करने का काम किया है अब छह साल की खतौनी का इंतजार न हो बल्कि उसी समय उसके नाम हो जाए। एक ही जमीन को कई बार बेची जाती है। इसी से कानून व्यवस्था बिगड़ती है। इसलिए इस काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए। इस धोखाधड़ी का सबसे ज्यादा असर सरकारी कर्मियों पर पड़ता है। विरासत का रिकॉर्ड लेकर इस क्षेत्र में आने वाली समस्याओं का अंत करे। उन्होंने कहा कि हमे आत्मनिर्भर भारत के साथ आत्मनिर्भर प्रदेश और आत्म निर्भर जिला भी बनाना पड़ेगा। तभी हम विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सकेंगे।

आपातकाल पर बोले सीएम योगी

आज यहां लोकभवन में आयोजित घरौनी वितरण कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज ही के दिन कई साल पहले लोकतंत्र का गला घोंटकर आपातकाल लगाया गया था। इसी दिन लोकतंत्र का गला घोंटा गया था लेकिन आज हम लोकतांत्रिक ताकत देकर गरीबों को पट्टा देने का काम कर रहे हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की सोच का ही परिणाम है कि जहां उसका मकान है उसे उसका अधिकार मिल रहा है। इससे बड़ी लोकतंत्र की ताकत क्या होगी कि जो जहां रह रहा है उसे उसका अधिकार मिलेगा।

लोकभवन में आयोजित घरौनी वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (तस्वीर : आशुतोष त्रिपाठी, न्यूज़ट्रैक)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यह कहा कि प्रदेश में जो भी माफिया और राजनीतिक दल को जमीनों पर कब्जा करते थें। हमारी सरकार ने 64 हजार वर्ग फिट जगह ऐसे भू माफियाओं से मुक्त कराई है। अब हमारी सरकार हर घर जल योजना चला रही है।

योगी ने कहा कि इससे पहले गरीबों का गुंडे माफियाओं के अलावा सरकारी कर्मी भी शोषण करते थें। अब तक 34 लाख को इसका लाभ मिल चुका है। अब तक जालौन ऐसा जिला हैं जहां यह काम शत प्रतिशत पूरा हो चुका है। अब इस्वयोजना से लोगों को न्यायालयों को इससे छुट्टी मिल जाएगी। अगस्त तक यह सारा काम पूरा कर देंगे। ढाई करोड़ परिवारों को घरौंनी वितरण का कार्यक्रम पूरा किया जाएगा।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story