TRENDING TAGS :
UP News: अब यूपी वाले लखनऊ में बनवा सकेंगे ग्लोबल वीजा, नहीं लगाना होंगा दिल्ली का चक्कर
UP News: वीएफएस ग्लोबल वीज़ा एप्लिकेशन सेंटर लखनऊ के उद्घाटन के बाद वीजा के लिए यूपी से दिल्ली की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इस सेंटर पर 9 फरवरी से एप्लीकेशन लेने शुरू हो जाएंगे।
VFS Global Visa Application Center Lucknow (Photo: Social Media)
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वीएफएस ग्लोबल वीज़ा एप्लिकेशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इस सेंटर के उद्घाटन के बाद वीजा के लिए लोगों को यूपी से दिल्ली की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अब तक आम जनता को वीजा अप्लाई के लिए कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस वीजा एप्लिकेशन सेंटर से लोगों की समस्या का बड़ा समाधान हो जाएगा।
अब यूपी से दिल्ली की दौड़ होली बन्द
वीएफएस ग्लोबल वीजा एप्लिकेशन सेंटर में 9 फरवरी से एप्लीकेशन भी लेने शुरू हो जाएंगे। जिससे विदेश जाने वालों को वीजा की एप्लीकेशन दिल्ली न जाकर लखनऊ में जमा करवाने की सुविधा मिलेगी। उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से यह बड़ा तोहफा है। वीजा अप्लाई करने के लिए आने वाली परेशानियां कम हो जाएंगी और लोग अपने प्रदेश में आसानी से वीजा एप्लिकेशन जमा कर सकेंगे। यूपी में इस वीजा एप्लिकेशन सेंटर से लोगों की समस्या का समाधान हो जाना निश्चित है।
यूपी में ग्लोबल वीजा एप्लिकेशन सेंटर
वीएफएस ग्लोबल वीजा एप्लिकेशन सेंटर का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने आवास पांच कालिदास मार्ग से शनिवार 4 फरवरी सुबह 11 बजे करेंगे। इस वीजा एप्लिकेशन सेंटर के उद्घाटन के साथ 9 फरवरी से यहां स्विजरलैंड, नीदरलैंड, इटली, सऊदी अरब, जर्मनी पुर्तगाल और हंगरी सहित कई देशों के वीजा एप्लिकेशन स्वीकार होने शुरू हो जाएंगे। जिससे उत्तर प्रदेश की जनता को भागादौड़ से राहत मिल जाएंगी। इस अवसर पर सरोजिनी नगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह भी उपस्थित रहेंगे।
सीएम योगी ने किया उद्घाटन
ग्लोबल वीजा एप्लिकेशन सेंटर का 5 कालिदास मार्ग से उद्घाटन करते हुए सीएम योगी ने कहा, यह एक मेड इन इंडिया कंपनी है। जिसने ग्लोबल लीडर के रूप में स्थान बनाया है। सभी 10 देश के लिए यहां से वीजा प्रक्रिया शुरू हो रही है। अब वीजा के लिए दिल्ली दौड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वीजा एप्लीकेशन लखनऊ में जमा होंगे। इस अवसर पर सरोजिनी नगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह भी उपस्थित रहें।