×

अब रेड लाइट जम्प करने वालों की खैर नही, योगी ने ITMS कंट्रोल रूम का किया उद्घाटन

shalini
Published on: 5 Jun 2018 9:48 AM GMT
अब रेड लाइट जम्प करने वालों की खैर नही, योगी ने ITMS कंट्रोल रूम का किया उद्घाटन
X

कानपुर: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मंगलवार सुबह कानपुर पहुंचे। ट्राफिक पुलिस लाइन पहुंच कर सीएम योगी ने आईटीएमएस कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया। शहर की ट्राफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए फ़िलहाल शहर के दो अतिव्यस्तम चौराहों को आईटीएमएस कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। अब रेड लाइट जम्प करने वालो की खैर नही है। ई चालान के जरिये डाक से चालान भेजा जायेगा।

कानपुर: सीएम शहर में हैं तो सपा कार्यकर्ताओं को घर में ‘नजरबंद’ कर दिया

आईटीएमएस के जरिये बिना हेलमेट पहने, सीट बेल्ट और रेड लाइट जम्प करने वालो का ई चालान काटना तय है। विजय नगर और बड़ा चराहे का लाइव प्रसारण इस कंट्रोल रूम से देखा जा सकता है।

संघ मुक्त भारत का ऐलान करने वाले नीतीश BJP से कर रहे बड़े भाई बनने की मांग

ट्राफिक नियमो का उल्लंघन करने वाले बक्शे नही जायेगे। ई चालान प्रक्रिया की कानपुर में शुरुआत शुरू हो गयी है। आने वाले समय में आईटीएमएस से से आठ चौराहों को जोड़ने का प्लान है। कानपुर में लगने वाले जाम की समस्या से शहर को निजात मिलेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वृक्षारोपण किया और सभी पुलिस कर्मियों से ही एक-एक वृक्ष लगाने की अपील की है।

कानपुर बनेगा वीआईपी राजनेताओं का अखाड़ा, कांग्रेस खेलेगी राजबब्बर पर दांव

शहर की जनता ने भी इस प्रणाली का स्वागत किया है, दो दिन पहले ही रेड लाइट जम्प करने में केडीए उपाध्यक्ष सौम्य अग्रवाल और उनके सचिव का विजय नगर में ई चालान हुआ था। इस व्यवस्था से सरकारी कर्मचारी व पुलिस के आलाधिकारी भी बक्शे ही जायगे।

shalini

shalini

Next Story