×

UP News: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अब यूपी में शुरू हो रहा दीदी कैफे, मिलेगा सस्ता नाश्ता

Didi cafe: नगर निगम लखनऊ में जल्द ही दीदी कैफे की शुरूआत की जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगर विकास विभाग ने कैफे शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है।

Jugul Kishor
Published on: 5 Jun 2023 3:03 PM IST (Updated on: 5 Jun 2023 4:11 PM IST)
UP News: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अब यूपी में शुरू हो रहा दीदी कैफे, मिलेगा सस्ता नाश्ता
X
सीएम योगी आदित्यनाथ ( सोशल मीडिया)

Didi cafe: उत्तर प्रदेश के सभी 17 नगर निगम वाले शहरों में दीदी कैफे खुलने जा रहा है। इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा साथ हीं सस्ता नास्ता भी मिलेगा। इस दीदी कैफे को महिला एवं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाएं चलाएंगी। नगर निगम लखनऊ में जल्द ही दीदी कैफे की शुरूआत की जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगर विकास विभाग ने कैफे शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है।

17 नगर निगमों में पहले खुलेगा दीदी कैफे

जानकारी के मुताबिक प्रमुख सचिव नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन अमृत अभिजात की अध्यक्षता में हुई बैठक में दीदी कैफे खोलने पर विचार किया गया। उच्चाधिकारियों की बैठक में दीदी कैफे खोलने पर सहमति बन चुकी है। बैठक में तय किया गया कि पहले चरण में राजधानी लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, आगरा, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, फिरोजाबाद, मथुरा, शाहजहांपुर और अयोध्या नगर निगम के कार्यालयों में इसे शुरू किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में अन्य स्थानों पर भी दीदी कैफे खोलने पर विचार किया जा सकता है।

प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि दीदी कैफे खोलने का मुख्य उद्देश्य ऐसा ईको सिस्टम बनाना है,जहां शहरी गरीब समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए सम्मानजनक आजीविका के मौके मिल सकें। साथ ही स्वच्छ भोज्य पदार्थ उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सकें। वाराणसी में इसे शुरू करवाया जा चुका है।

प्रमुख सचिव ने यह भी निर्देश दिया है कि इसके लिए छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में महिला समूरों द्वारा किए जा रहे प्रयोगों को देखा जाए। महिला समूहों के कामों को देखने के लिए मथुरा, फिरोजबाद, और वाराणसी के साथ दो अन्य परियोजना अधिकारियों के साथ सूडा मुख्यालय स्तर के एक अधिकारी की टीम बनाकर भेजा जाए। वहां जाकर चीजों को समझने के बाद नए सिरे से इसका प्रस्ताव तैयार किया जाए।



Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story