TRENDING TAGS :
UP News: नए शिक्षकों की नियुक्ति तक रिटायर्ड शिक्षकों की लें सेवा, सीएम योगी ने दिए निर्देश
UP News: सीएम योगी ने कहा कि प्रधानाचार्य शिक्षण संस्थान की मेरुदंड होते हैं। यदि प्रधानाचार्य अनुशासित रहकर कॉलेज में नई गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं तो इसके सार्थक परिणाम सामने आते हैं।
CM Yogi Adityanath
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन में मिशन रोजगार के तहत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 219 प्रधानाचार्यों को नियुक्तिपत्र वितरित किया। इस दौरान उन्होंने नए शिक्षकों नियुक्ति तक रिटायर्ड शिक्षकों से सेवा लेने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने रिटायर्ड शिक्षकों को फिक्स मानदेय देने की बात कही। विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि पिछली सरकार में माध्यमिक शिक्षा के विद्यालय नकल के अड्डे बन गए थे। ठेके पर नकल कराई जा रही थी।
पिछले 6 वर्षों में इसमें सुधार हुआ है। पिछले वर्ष माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संपन्न हुई बोर्ड परीक्षा (हाई स्कूल और इंटरमीडिएट) देश में एक नजीर बनी। परिषद ने 15 दिन के अंदर 56 लाख विद्यार्थियों की नकल रहित परीक्षा आयोजित की गई। इसके बाद 15 दिन के अंदर परिणाम भी जारी कर दिया गया।
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानाचार्य शिक्षण संस्थान की मेरुदंड होते हैं। यदि प्रधानाचार्य अनुशासित रहकर कॉलेज में नई गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं तो इसके सार्थक परिणाम सामने आते हैं। प्रधानाचार्यों को विद्यालय को नवाचार गतिविधियों का केन्द्र बनाकर अभिभावकों से तालमेल बैठाना चाहिए। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ देश दुनिया कि समसामयिक घटनाओं व सरकार की नई योजनाओं के बारे में भी जानकारी देनी चाहिए। प्रधानाचार्य अनुशासित रहकर कॉलेज में नई गतिविधियों और नवाचारों को इससे विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ-साथ जागरुकता भी आती है। प्रधानाचार्य बच्चों के लिए यादगार बन जाता है।
प्रदेश में सुरक्षा का माहौल
सीएम योगी ने कहा कि पिछली सुरक्षा में सेंध लगना आम बात हो गई थी। प्रदेश के नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे थे। निवेशक प्रदेश में निवेश करने से कतराते थे। अव्यवस्था और अराजकता का माहौल था। हारी सरकार ने सुरक्षा का माहौल दिया तो इन्वेस्टर समिट के माध्यम से 38 लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव मिला। जिससे एक करोड़ से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। कहा कि हमारी सरकार पिछले छह वर्ष में छह लाख युवाओं को निष्पक्ष नौकरी देने में सफल रही। इसमे से 1,64,000 शिक्षकों की नियुक्ति हुई।
पर्यटकों में भारी बढ़ोत्तरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आध्यात्मिक और सांस्कृत विरासत का केन्द्र है। देश में सबसे अधिक आध्यामिक पर्यटक यहीं पर है। जिसमें भारी बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले सिर्फ डेढ़ से दो करोड़ पर्यटक ही आते थे। आज पर्यटकों की संख्या बढ़कर 30 करोड़ हो गई है। प्रदेश में पर्यटकों के आने से कई प्रकार के रोजगार का सृजन होता है। यदि सामूहिक रूप से प्रयास किया जाए तो उत्तर प्रदेश देश का नंबर एक अर्थव्यवस्था बन जाएगा।