×

हिंदूओं के बीच मुस्लिम परिवार सुरक्षित...CM योगी बोलेः सभी के साथ करते हैं समान व्यवहार

CM Yogi Adityanath Interview: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म को विश्व का सबसे प्राचीन धर्म और संस्कृति बताया और कहा कि दुनिया में ऐसा कोई भी उदाहरण नहीं मिलेगा।

Shishumanjali kharwar
Published on: 26 March 2025 11:48 AM IST (Updated on: 26 March 2025 1:04 PM IST)
cm yogi adityanath
X
cm yogi adityanath

CM Yogi Adityanath Interview: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा करते हुए कहा कि राज्य में अगर हिंदू सुरक्षित है तो यहां रहने वाला हर मुसलमान भी सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मैं एक साधारण व्यक्ति हूं और उत्तर प्रदेश का नागरिक हूं। साथ ही एक योगी हूं। योगी के रूप में वह सभी की खुशी की ही कामना करते हैं। वह सभी के साथ और विकास में विश्वास करते हैं। राज्य में सभी धर्मो के लोग सुरक्षित हैं। 2017 में भाजपा के सरकार बनने के बाद से सांप्रदायिक दंगें पूरी तरह से बंद हो गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि सौ हिंदू परिवारों के बीच एक मुस्लिम परिवार हमेषा सुरक्षित महसूस करेगा। हालांकि मुख्यमंत्री सौ मुस्लिम परिवारों के बीच 50 हिंदू परिवारों की सुरक्षा पर संदेह जताया। उन्होंने कहा कि सौ हिंदू परिवारों के बीच में मुस्लिम परिवार सबसे ज्यादा सुरक्षित रहेगा। वह पूरी स्वतंत्रता के साथ अपने सभी धार्मिक कार्यों का पालन भी कर सकेगा। लेकिन क्या 100 मुस्लिम परिवार के बीच 50 हिंदू परिवार भी सुरक्षित रह सकेंगे? कभी नहीं। इसका सबसे ताजा उदाहरण बांग्लादेश है। इससे पहले पड़ोसी देश पाकिस्तान भी इसका ही उदाहरण था। उन्होंने कहा कि वह सभी धर्म के लोगों के साथ समान व्यवहार करते हैं।

सीएम योगी ने सनातन को बताया प्राचीन धर्म

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म को विश्व का सबसे प्राचीन धर्म और संस्कृति बताया और कहा कि दुनिया में ऐसा कोई भी उदाहरण नहीं मिलेगा। जहां किसी भी हिंदू शासक ने अपनी शक्ति का प्रयोग कर किसी दूसरे देष पर कब्जा किया हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म को मानने वालों ने कभी भी दूसरों का धर्म परिवर्तित नहीं किया है। लेकिन इसके बदले में उन्हें क्या मिला है? सीएम ने कहा कि हर किसी की मानसिकता यही है कि यह मेरा है और वह किसी और का। यह मानसिकता संकीर्ण और सीमित बुद्धि की परिचायक है। इसके विपरीत सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए पूरा विष्व ही उसका परिवार है, जो सार्वभौमिक भावना से प्रेरित है।

रामनवमी और ईद पर राज्य में कानून-व्यवस्था पर सीएम योगी ने कहा कि वह समय-समय पर प्रशासन के साथ बैठक कर इसके लिए एसओपी भी तैयार करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी पहला ऐसा राज्य है। जहां उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के मुताबिक क्षेत्र के बाहर से आने वाले शोर पर नियंत्रण किया गया या फिर संचार माध्यम को ही हटा दिया गया है।

होली के दौरान मस्जिद को तिरपाल से ढकने पर सीएम योगी ने कहा कि मस्जिद पर रंग न फेंकने के निर्देश हैं। अगर आप रंग खेल रहे हैं, तो इससे किसी के भी अस्तित्व को नुकसान नहीं होता। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि मुहर्रम के दौरान जुलूस निकाले जाते हैं। तो क्या जुलूस के दौरान झंडों की छाया किसी हिंदू के घर या फिर मंदिर पर नहीं पड़ती? इससे हिंदू घर अपवित्र हो जाता है क्या?

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story