×

CM योगी करेंगे 30वें विद्या भारती खेलों का उद्घाटन, 500 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम

राजधानी में रविवार से तीन दिवसीय खेलकूद समारोह का आयोजन होने जा रहा है। जिसका उदघाटन सीएम योगी आदित्‍यनाथ करने जा रहे हैं।

tiwarishalini
Published on: 6 Oct 2017 1:37 PM GMT
CM योगी करेंगे 30वें विद्या भारती खेलों का उद्घाटन, 500 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम
X
CM योगी करेंगे 30वें विद्या भारती खेलों का उद्घाटन, 500 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम

लखनऊ: राजधानी में रविवार (08 अक्टूबर) से तीन दिवसीय खेलकूद समारोह का आयोजन होने जा रहा है। जिसका उदघाटन सीएम योगी आदित्‍यनाथ करने जा रहे हैं। ये कार्यक्रम विदया भारती पूर्वी उत्‍तर प्रदेश द्वारा 30वें क्षेत्रीय खेलकूद समारोह 2017 के नाम से आयोजित किया जा रहा है। ये कार्यक्रम महानगर के 35 वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इसका समापन 10 अक्टूबर को होगा। इसमें 500 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दम दिखाने के लिए राजधानी पहुंच रहे हैं।

ज्‍योति यात्रा से होगी कार्यक्रम की शुरूआत

विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने बताया कि इसमें चार प्रान्तों गोरक्ष,काशी, कानपुर और अवध प्रान्त की 8 समितियों से 500 खिलाडी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस समारोह की पूर्व संध्या पर एक ज्योति यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरी के नेतृत्व में एक ज्योति लेकर चलेगी जिसे अगले दिन खेल के मैदान में स्थापित किया जायेगा।इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ें .... योगी का एलान, सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज का नाम होगा मेजर ध्यानचंद

विद्या भारती के खिलाड़ी विदेशों में भी दिखा चुके हैं दम

विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने बताया कि 2016-17 में पूर्वी उत्‍तर प्रदेश क्षेत्र के विद्या भारती अखिल भारतीय प्रतियोगिता में 472 पुरूष और 216 महिला खिलाड़ी यानि कुल 688 खिलाडि़यों ने भाग लेकर 101 स्वर्ण, 55 रजत और 52 कांस्य, कुल 208 पदक प्राप्त किये। इसके अलावा एस.जी.एफ.आई. में 80 पुरूष और 16 महिलाओं यानि कुल 96 खिलाडि़यों ने भाग लेकर 3 स्वर्ण, 7 रजत और 6 कांस्य ऐसे 16 पदक प्राप्त किये।

वहीं इंटरनेशलन लेवल पर भी एशियन स्‍कूल गेम्‍स तुर्की में विद्या भारती के खिलाड़ी रामचंद्र ने गोला फेंक, राजेश कुमार ने पोल वाल्ट, श्‍याम कुमार ने 300 मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया। वहीं वर्ल्‍ड स्‍कूल क्रास कंट्री प्रतियोगिता में हंगरी देश जाकर विद्या भारती के खिलाडी धर्मेंद्र यादव ने सहभाग किया। जूनियर एशियन एथलेटिक्स प्रतियोगिता बैंकाक में अविनाश यादव ने जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) में अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। वर्ल्‍ड स्‍कूल गेम्‍स फ्रांस में दीपक यादव ने पोल वाल्ट में कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी तरह विद्या भारती के खिलाड़ी देश के अंदर और विदेशों में अपने खेल से देश का सर ऊंचा करवाते आए हैं।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story