×

CM Yogi Twitter Followers: सोशल मीडिया पर सीएम योगी का क्रेज, फॉलोअर्स की संख्या 25 मिलियन के पार, राहुल-अखिलेश-प्रियंका काफी पीछे

CM Yogi Twitter Followers: सीएम योगी की लोकप्रियता में खासा इजाफा हुआ है। उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फॉलोअर्स की संख्या 2.5 करोड़ के पार चली गई है। ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या के मामले में सीएम योगी ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी तुलना में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका वाड्रा काफी पीछे हैं।

Aman Kumar Singh
Published on: 14 Jun 2023 2:09 AM GMT
CM Yogi Twitter Followers: सोशल मीडिया पर सीएम योगी का क्रेज, फॉलोअर्स की संख्या 25 मिलियन के पार, राहुल-अखिलेश-प्रियंका काफी पीछे
X
CM Yogi Twitter Followers

CM Yogi Twitter Followers: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का क्रेज बरक़रार है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सीएम योगी ने कई दिग्गज नेताओं को पछाड़ दिया है। ट्विटर पर मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi on Twitter) के फॉलोअर्स की संख्या 2.5 करोड़ (25 M) के पार चली गई है। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले योगी आदित्यनाथ का बढ़ता ग्राफ विपक्षी नेताओं के लिए चिंता का सबब बन सकता है। सीएम योगी के मुकाबले युवा चेहरे राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी वाड्रा अभी काफी पीछे हैं।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता में दिनों दिन इजाफा होता जा रहा है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लोकप्रियता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मंगलवार (13 जून) को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सीएम योगी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @myogiadityanath ने 25 मिलियन (2.5 करोड़) फॉलोअर्स के आंकड़े को पार कर लिया। ये वो आंकड़ा है, जहां उत्तर प्रदेश ही नहीं देश के बड़े-बड़े नेता और सेलेब्रिटी अब तक नहीं पहुंच सके हैं।

8 वर्षों में हासिल किया 'जादुई आंकड़ा'

योगी आदित्यनाथ ट्विटर पर इस आंकड़े को पार करने वाले वह पहले मुख्यमंत्री भी हैं। सीएम योगी ने ये आंकड़ा 8 वर्षों के अंतराल में हासिल किया है। उन्होंने सितंबर 2015 में ट्विटर पर अपने आधिकारिक हैंडल की शुरुआत की थी। जिस वक्त उन्होंने ऑफिशियल अकाउंट बनाया था तब वो सांसद थे।

यूपी में विकास के साथ बढ़ते गए फॉलोअर्स

साल 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रचंड जीत हासिल की। सत्ता की कमान योगी आदित्यनाथ के हाथों में आई। सत्ता की बागडोर संभालने के बाद जिस तरह उन्होंने प्रदेश के विकास और सुशासन के साथ कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार करके दिखाया, उसके बाद उनकी लोकप्रियता में गुणात्मक वृद्धि देखी गई। इसका सकारात्मक असर उनके ट्विटर फॉलोवर्स की बढ़ती संख्या पर भी नजर आया। आज ये आंकड़ा 2.5 करोड़ फॉलोअर्स के पार चला गया।

PM मोदी-शाह के साथ विशिष्ट क्लब में शामिल

आपको बता दें, सीएम योगी आदित्यनाथ आज उस क्लब का हिस्सा बन गए, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन भी लोगों से संवाद करते रहते हैं। वो ट्विटर समेत फेसबुक, इंस्टाग्राम और स्वदेशी सोशल मीडिया एप कू (Koo) पर भी काफी एक्टिव हैं। उनकी गिनती सोशल मीडिया पर सर्वाधिक एक्टिव मुख्यमंत्री और राजनेता के रूप में होती है।

CM योगी से पीछे हैं राहुल गांधी

सीएम योगी आदित्यनाथ से राहुल गांधी अभी पीछे चल रहे हैं। मौजूदा समय में कांग्रेस नेता की ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 23.6 मिलियन है। राहुल गांधी राष्ट्रीय नेता हैं। वो कांग्रेस के पोस्टर बॉय भी रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा से उनकी लोकप्रियता का ग्राफ भी बढ़ा है बावजूद वो सीएम योगी से पीछे हैं।


अखिलेश यादव 7 मिलियन पीछे

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्विटर पर फॉलोवर्स की संख्या 18.5 मिलियन है। तुलनात्मक नजरिये से देखें तो वो मुख्यमंत्री योगी से काफी पीछे हैं। उन दोनों में करीब 7 मिलियन फॉलोअर्स का फर्क है। इस दूरी को पाटने में सपा नेता को काफी मशक्कत करनी होगी।

प्रियंका के महज 5.4 मिलियन फॉलोवर्स

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्विटर पर 5.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं। एक वक़्त ऐसा था जब उन्हें कांग्रेस पार्टी से यूपी सीएम बनाने की भी मांग उठी थी। ऐसे में अगर माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लोकप्रियता की तुलना करें तो वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से काफी पीछे हैं।

मायावती फॉलोअर्स की रेस में सबसे पीछे

उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती सोशल मीडिया की रेस में काफी पीछे हैं। ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 3.2 मिलियन है। योगी आदित्यनाथ से तुलना करें तो मायावती रेस में कहीं नहीं ठहरती हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले योगी आदित्यनाथ की बढ़ती लोकप्रियता विपक्षी नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें और गहरी कर देगी। वर्तमान समय में देश-दुनिया में किसी शख्सियत की लोकप्रियता का पैमाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। उसमें सिर्फ माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर नेताओं की लोकप्रियता का ग्राफ देखें तो सीएम योगी आदित्यनाथ काफी आगे हैं।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story