×

Meerut News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, वीडियो में देखिए दिलचस्प नजारा

Meerut News: जनपद दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ आज कांवड़ यात्रा को देखने पहुंचे। यहां गुजर रहे कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री ने पुष्पवर्षा की।

Sushil Kumar
Published on: 14 July 2023 11:37 AM GMT (Updated on: 14 July 2023 11:57 AM GMT)

Meerut News: जनपद दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ आज कांवड़ यात्रा को देखने पहुंचे। यहां गुजर रहे कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री ने पुष्पवर्षा की। एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल के सामने पल्लवपुरम दिल्ली रुड़की मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बरस रहे फूलों से कांवड़ियों में भी जबरदस्त उत्साह दिखा। हर तरफ बम-बम भोले के जयकारे लगते रहे।

अचानक मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

सहारनपुर के बाद आज अचानक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंच गए। यहां पल्लवपुरम दिल्ली-रुड़की रोड मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी ने अस्थाई स्टेज से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। मुख्यमंत्री के साथ आए सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। मुख्यमंत्री योगी को न्यू अचानक अपने बीच देख कांवड़ियों की खुशी देखते ही बनती थी। इस दौरान कांवड़ियों ने बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ ही योगी-योगी के जमकर नारे लगाए। वहीं, मुख्यमंत्री के अचानक दौरे पर आने से पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा।

कांवड़िये मुख्यमंत्री योगी की एक झलक पाने को बेताब रहे

बता दें कि सहारनपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्री स्वतंत्रदेव हेलीकॉप्टर से मेरठ पहुंचे थे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम में उतरा। इसके बाद कार से मुख्यमंत्री योगी कांवड़ियों के बीच पहुंचे और उन्होंने पुष्प वर्षा की। जैसे ही मेरठ प्रशासन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आगमन की सूचना मिली मोदीपुरम पल्लवपुरम में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के लिए दोनों तरफ से ट्रैफिक रोक दिया गया है। कांवड़ियों के सैलाब को काबू करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कांवड़िये मुख्यमंत्री योगी की एक झलक पाने को बेताब रहे। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले मेरठ के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मेरठ और बागपत में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की थी। इस दौरान कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे., आईजी नचिकेता झा ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की। दोनों अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर में सवार होकर बेगमपुल, सिवाया टोल प्लाजा, मटौर, सकौती, दादरी, खतौली, सलावा, नानू पुल, पूठखास, जानी, निवाड़ी मोहिउद्दीनपुर, परतापुर इंटरचेंज, कंकरखेड़ा फ्लाईओवर से होते हुए औघड़नाथ मंदिर के ऊपर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story