×

हल्की बारिश में CM योगी का शहर हुआ पानी-पानी, दिखी नगर निगम की बेपरवाही

By
Published on: 7 July 2017 7:25 AM GMT
हल्की बारिश में CM योगी का शहर हुआ पानी-पानी, दिखी नगर निगम की बेपरवाही
X

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में मानसून की पहली ही बारिश में शहर के चौक-चौराहों पर पानी ही पानी जमा हो गया। पूर्वी यूपी मानसून के साथ ही अपर एयर सर्कुलेशन भी सक्रिय हो गया है, जिसके कारण लगातार बरसात हो रही है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ व उसके आसपास तापमान में गिरावट, रुक-रुक कर बारिश की संभावना

ठंडी हवाओं के कारण तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत तो जरुर मिली है, लेकिन जल जमाव से लोगों का जीना दूभर हो गया है। कहीं घरों में पानी घुस गया है तो कहीं रास्तों पर चलना भी दुस्वार हो गया है।

आगे की स्लाइड में देखिए बारिश में गोरखपुर की हालत

मानसून के दस्तक का असर शहर के विभिन्न इलाकों में साफ देखा जा सकता है। नगर निगम की बेपरवाही का आलम ये है कि शहर की मुख्य नालियां चोक हैं और सभी प्रमुख चौराहों पर जलजमाव हो गया है। इस जलजमाव से मुख्यमंत्री का आवास भी अछूता नहीं है। हर रास्ते पर आधा आधा फिट तक पानी लगा हुआ है।

आगे की स्लाइड में देखिए बारिश में गोरखपुर की हालत

आगे की स्लाइड में देखिए बारिश में गोरखपुर की हालत

चाहे वो पार्षद का आवास हो या फिर आम नागरिक का घर, इस हल्की बारिश ने ही सबका जीना मोहाल कर दिया है। लेकिन अभी भी मुख्यमंत्री आवास से सटे मोहल्लो के लोगों को मुख्यमंत्री जी से आस है कि अब अधिकारी व जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे और आने वाले मानसून में यहां के लोगों का जल जमाव से राहत मिलेगी।

Next Story