×

गुरुनानक देव जयंती: सीएम योगी और गवर्नर ने दी जयंती पर्व की शुभकामना, कहा...

Shivakant Shukla
Published on: 23 Nov 2018 9:33 AM GMT
गुरुनानक देव जयंती: सीएम योगी और गवर्नर ने दी जयंती पर्व की शुभकामना, कहा...
X

लखनऊ: आज राजधानी के ऐशबाग डीएवी कॉलेज में प्रकाश उत्सव के पर्व गुरुनानक देव की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान यहां काफी संख्या में सिख समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

बता दें कि गुरुनानक जयंती प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती हैं। गुरु नानक देव सिखों के प्रथम गुरु थे। कार्तिक पूर्णिमा के दिन नानक देव का जन्मोत्सव मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें— राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ‘मन कक्ष’ का शुभारंभ, जानिए क्या है खास

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु नानक जी की 550वें जन्मदिवस की बधाई दिया। उन्होंने कहा कि 550 वर्षपूर्व गुरु नानक जी ने अवतार लेकर मानवता के उद्धार के लिए, परमात्मा की तरफ लोगो को बढ़ाने के लिए अनेक काम किये। एशिया और यूरोप के कई जगहो पर गुरु नानक जी ने अपने कीर्तन से लोगों को परमात्मा की तरफ बढ़ाया जाता है।

बाबर के काल खंड में भी गुरु नानक देव जी ने उनके खिलाफ बोला:

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबर के काल खंड में भी गुरु नानक देव जी ने उनके खिलाफ बोला यह सिर्फ गुरु नानक देव जी ही कर सकते थे। गुरु नानक देव जी एक शक्ति पुंज के रूप में है। वे जाति पाति, छुवा छूत की परंपरा को खत्म करने का काम तेज़पुंज ने किया था। उन्होंने इस देश ने आज़ादी की लड़ाई लड़ी। आज़ाद भारत मे कृषि आत्म निर्भर हो सकती है इसकी नीव सबसे पहले पंजाब ने रखा।

ये भी पढ़ें— मरीज़ों की सेहत से खिलवाड़: नर्सें कर रहीं आराम, सफाईकर्मी निकाल रहे वीगो

सीएम योगी ने कहा ​कि कल भारत की कैबिनेट ने गुरु नानक देव जी के जीवन से जुड़े स्थल को कॉरिडोर बनाने के लिए काम किया है, इसके लिए मैं मोदी जी का उत्तर प्रदेश की तरफ से आभार व्यक्त करता हूं।

क्या क​हा राज्यपाल ने

राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि मैंने बहुत मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल में देखा है, पर ये मुख्यमंत्री लागतार लोगों के बीच मे रहते है। इनका प्रदेश के हर वर्ग के साथ साथ जुड़ाव है। उनका काम अभिनन्दनीय है। आज तक किसी ने कभी अयोध्या की ऐसी दिवाली नहीं देखा है।

ये भी पढ़ें— टीवी चैनलों पर सबसे बड़ा एडवरटाइजर है बीजेपी, ये बड़े-बड़े ब्रांड हुए पीछे, पढ़ें रिपोर्ट

उन्होंने कहा कि देश मे जब भी कहीं हमला हुआ तब सिख समाज ने बड़े स्तर पर हमले का जवाब दिया है। गुरु नानक देव जी के लिए सब एक समान थे। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा, राज्यपाल रामनाईक, लखनऊ मेयर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद रही।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story