×

Agriculture UP News: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों का कर्ज होगा माफ

Agriculture Loan: सरकार ने 33 हजार से अधिक किसानों का एक लाख तक के कर्जमाफी का आदेश जारी कर दिया है। दरअसल, 2017 में योगी सरकार की कर्जमाफी योजना के तहत कुछ तकनीकी कारणों की वजह से ये किसान लाभ नहीं ले पाए थें।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 8 Jan 2023 8:47 AM GMT
UP Agriculture News
X
योगी सरकार ने किसानों का किया कर्ज माफ (Photo: Newstrack)

Lucknow News: नए साल के अवसर पर प्रदेश की योगी सरकार ने 33 हजार से ज्यादा किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने किसानों का एक लाख तक के कर्जमाफी का आदेश जारी कर दिया है। दरअसल, 2017 में योगी सरकार की कर्जमाफी योजना के तहत कुछ तकनीकी कारणों की वजह से किसान ये लाभ नहीं ले पाए थे। अब सरकार की ओर से उन दिक्कतों को दूर कर दिया गया। कर्जमाफी का शासनादेश जारी करते हुए निधि भी जारी कर दी गई है।

इतने हजार किसानों को मिलेगा फायदा

आपको बता दे यूपी सरकार 33 हजार किसानों का 190 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करेगी। ये वे किसान हैं जिन पर 20016 तक कर्ज है और भाजपा सरकार बनने के बाद कर्जमाफी योजना से छूट गए थे। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बीते दिन इस बात की जानकारी वाराणसी में दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में कर्जमाफी का निर्णय लिया गया था। इसमें 33,408 किसान ऐसे थे जो योग्य थे लेकिन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में समय लग गया। तब तक योजना बंद हो गई। हाल ही में अनुपूरक बजट में कर्जमाफी के लिए प्रावधान किया गया।

इतने करोड़ रूपए का माफ होगा कर्ज

उन्होंने कहा कि 2017 में सरकार बनने के बाद कर्जमाफी का घोषणा किया गया था। उस समय लाखों किसानों के एक लाख तक के कर्ज को माफ किया गया था। लेकिन 33408 किसान कुछ दिक्कतों के कारण योजना का लाभ नहीं ले पाए थे।

अब उन शेष किसानों के 190 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जाएगा। हालांकि इस संबंध में सरकार की ओर से 5 जनवरी को शासनादेश जारी कर दिया गया है।

सीएम करेंगे 'मिलेट' योजना की शुरूआत

बीते दिन सर्किट हाउस में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट यानी की 'मोटे अनाज वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा। ऐसे में यूपी गवर्नमेंट ने भी 4 साल में 68 हजार हेक्टेयर एरिया में मिलेट की खेती का टारगेट रखा है।

आपको बता दें 15 जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ इस योजना की शुरूआत करेंगे। उन्होंने कहा सरकार मिलेट की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित और जागरूक करेगी। इसके साथ ही सरकार मोटे अनाजों जैसे सावा, कोदो, बाजरा, ज्वार की मिनिमम स्पोर्ट प्राइज (एमएसपी) भी तय करेगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story